यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TVS Motor ने फरवरी 2024 में दर्ज की 33 प्रतिशत वृद्धि, 3 लाख से भी अधिक यूनिट्स की हुई खरीदारी
अगर मोटरसाइकिल और स्कूटर सेगमेंट को देखा जाए तो इसमें बिक्री के मामले में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मोटरसाइकिलों ने फरवरी 2023 में 126243 यूनिट्स से ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टू-व्हीलर सेगमेंट में TVS Motor ने फरवरी 2024 में बिक्री के मामले में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। फरवरी 2023 की तुलना में देखा जाए तो ये आंकड़ा काफी अधिक है। फरवरी महीने में टीवीएस मोटर के मुताबिक, 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,68,424 यूनिट्स की कुल बिक्री हुई है। आइए इन सभी आंकड़ों के बारे में जान लेते हैं।
TVS Motor की सेल्स रिपोर्ट
फरवरी 2023 में उन्होंने 2,76,150 इकाइयों की बिक्री की थी। इलेक्ट्रिक सेगमेंट को देखा जाए तो इसमें 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। फरवरी 2023 में 15,522 यूनिट से बढ़कर फरवरी 2024 में ये आंकड़ा 17,959 यूनिट हो गया है।
मोटरसाइकिल की सेल में वृद्धि
अगर मोटरसाइकिल और स्कूटर सेगमेंट को देखा जाए तो इसमें बिक्री के मामले में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मोटरसाइकिलों ने फरवरी 2023 में 1,26,243 यूनिट्स से बढ़कर फरवरी 2024 में 1,84,023 इकाइयों के साथ 46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वहीं फरवरी 2024 में 1,84,023 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान ये संख्या 1,04,825 यूनिट्स थी।
निर्यात में कैसा रहा है प्रदर्शन
कंपनी का कुल एक्सपोर्ट फरवरी 2023 के मुकाबले 53,405 यूनिट्स से बढ़कर 85 प्रतिशत हो गया है। फरवरी 2024 में 98,856 यूनिट्स का निर्यात हुआ है। दोपहिया वाहनों के निर्यात में 98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। फरवरी 2023 में 45,624 यूनिट्स रजिस्टर की गई थीं। लेकिन इस बार ये बढ़कर 90,308 यूनिट हो गई हैं।