Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yamaha का तीन पहियों वाला स्कूटर कितना है खास, अपनी यूनिक डिजाइन से बन रहा सबका फेवरेट

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 09:28 AM (IST)

    Yamaha ने अपने तीन पहियों वाले स्कूटर Yamaha Tricity रेंज को अपडेट कर दिया है। यमाहा के इस स्कूटर के फ्रंट में 14 इंच का अलॉय और पिछले हिस्से में 13 इ ...और पढ़ें

    Yamaha का तीन पहियों वाला स्कूटर कितना है खास
    Yamaha का तीन पहियों वाला स्कूटर कितना है खास

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। आपने दो पहिये के स्कूटर तो बहोत चलाए होंगे, चलिए अब तीन पहियों वाला शानदार स्कूटर के बारे में जानें । आपको बता दें जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yamaha ने अपनी तीन पहियां वाले स्कूटर Yamaha Tricity रेंज को अपडेट कर लॉन्च किया है। इस रेंज में Tricity 125 और Tricity 155 शामिल हैं, वहीं दोनों स्कूटरों में इंजन क्षमता के अलावा थोड़े बहोत अंतर देखने को मिलते हैं।

    इसके लुक और दमदार इंजन क्षमता के कारण इस स्कूटर को काफी पसंद किया जाता है। इस स्कूटर को पहली बार 2014 में पेश किया गया था और अब ये स्कूटर  पुरे ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके फंट्र में दो पहिए और पीछे की ओर एक पहिया दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं इसमें क्या कुछ खास है।

    डिजाइन

    सबसे पहले आपको बता दें दोनों स्कूटर का डिजाइन काफी सामान्य है। इसमें LED हेडलाइट, LED डेटाइम रनिंग लाइट और LCD सेंटर कंसोल भी मिलता है। इसके साथ ही इसमें सिंगल सीट के साथ इंटिग्रेटेड ग्रैब रेल भी मिलता है। जिसके कारण पीछे बैठने वाले यात्री को काफी मदद मिलती है। नए अपडेट के साथ स्कूटर के लुक को हल्का सा स्पोर्टी दिखाया गया है। ताकि पहले से इसमें कुछ बदलाव दिख सके।  

    इंजन और फीचर्स

    इस स्कूटर में पहले की तरह ही 125cc सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 12.06bhp की पावर और 11.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Tricity 155 में कंपनी ने 155cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है। जो 14.88bhp की पावर और 14Nm का टॉर्क जनरेट करता है।  दोनों स्कूटर स्टार्ट/स्टॉप तकनीक से भी लैस है।  यमाहा के इस स्कूटर के फ्रंट में 14 इंच का अलॉय और पिछले हिस्से में 13 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है। इसके फ्रंट व्हील आसानी से टिल्ट होते हैं। जिसके कारण स्कूटर को कॉर्नर पर मोड़ा जा सकता है। फीचर्स के तौर पर इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कीलेस एंट्री जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

    खबरें और भी

    कीमत

    जापान की बाजार में Tricity 125 की शुरुआती कीमत  (4,95,000 येन है ) भारतीय बाजार में 3.10 लाख रुपये के आसपास होगी। वहीं Tricity 155 की कीमत (5,56,500 येन )3.54 लाख रुपये के आस-पास होगी। फिलहाल इन स्कूटरों को जापानी बाजार में प्रदर्शित किया गया है। हालाकिं अभी भारत में इस स्कूटर के लॉन्च को लेकर कोई खबर नहीं है।

    ये भी पढ़ें-

    Suzuki Access 125 Vs TVS Jupiter 125... दोनों स्कूटर में कौन है अधिक दमदार

    20वीं सदी में फ्रांस से हुई शुरुआत, फिर हैचबैक बनी सबकी फेवरेट कार... इतना क्यों है लगाव