Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: अररिया में ASI की मौत के मामले में एक्शन, लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष निलंबित

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 12:44 PM (IST)

    अररिया में एएसआई मौत मामले में लापरवाही बरतने को लेकर फुलकाहा थाना अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस टीम पर हमला बाद भी थाना अ ...और पढ़ें

    अररिया के फुलकाहा थाने के एएसआई राजीव कुमार मल्ल (जागरण फाइल फोटो)
    अररिया के फुलकाहा थाने के एएसआई राजीव कुमार मल्ल (जागरण फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया/ अररिया। Bihar News: अररिया के फुलकाहा थाने के एएसआई राजीव रंजन मल्ल की मौत मामले में लापरवाही बरतने को लेकर थानाध्यक्ष रौनक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस टीम पर हमला बाद भी थाना अध्यक्ष द्वारा गोली नहीं चलाई जाने को लेकर कार्रवाई की गई।

    फुलकाहा थाना के पुलिस वाहन चालक अजय कुमार पासवान के खिलाफ भी कार्रवाई की गाज गिरी है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि पुलिस वाहन के चालक ने छापामारी के लिए गये पुलिस वाहन को गलत दिशा में खड़ा कर रखा था।

    एसपी समेत इन अधिकारियों की निगरानी में हुई जांच

    प्रशासनिक त्रुटि की जांच पुलिस अधीक्षक, अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज, अंचल पुलिस निरीक्षक, रानीगंज एवं कांड के अनुसंधानकर्ता महादेव कामत, पु०नि० फारबिसगंज अंचल की उपस्थिति में हुई।

    जांच में यह बात सामने आई

    घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान, क्षतिग्रस्त गाड़ी के विवरण से पता चला है कि थानाध्यक्ष फुलकाहा, थाना ने गैर-जिम्मेदाराना तरीके से छापामारी दल का नेतृत्व किया। सरकारी वाहन को उल्टी दिशा में रखा गया, जिस कारण अभियुक्त को गिरफ्तार कर लौटने के क्रम में चालक द्वारा वाहन को बैंक नहीं कर पाने के कारण इस कांड के अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर हमला कर अपराधी अनमोल यादव को छुड़ा लिया गया।

    वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ तथा छापामारी दल की सुरक्षा हेतु फायरिंग नहीं की गई / कराया गया, जिस कारण स०अ०नि० राजीव रंजन मल्ल की अभियुक्तों द्वारा धक्का-मुक्की में गिरने से मौत हो गई।

    मुंगेर के रहने वाले थे एएसआई राजीव रंजन

    मृतक एएसआई राजीव रंजन मल्ल मुंगेर जिला के नया रामनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर के रहने वाले थे, जो फुलकहा थाना में दो वर्षो से पदस्थापित थे।पिता अनिल मल हैं। मौत का स्पष्ट कारण पुलिस नहीं बता रही है। मृतक को दो बेटी है। परिवार पटना में रहता है।

    खबरें और भी

    कैसे हुआ था हमला?

    एसपी अंजनी कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि 12 मार्च को थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में गांजा तस्कर अनमोल यादव के आने की सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापामारी में गई थी। जहां अनमोल यादव को पुलिस ने पकड़ लिया था।

    इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस पर हमला करके उसको छुड़ा लिया। इसी क्रम में एएसआई राजीव रंजन मल्ल गिर कर अचेत हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Police: बिहार के 4 जिलों में पुलिस टीम पर हमला, हथियार छीनने का भी प्रयास; दारोगा सहित कई सिपाही घायल

    Bihar Police: होली में इन 4 सिपाहियों से हो गई एक गलती, SP के एक्शन से महकमे में मचा हड़कंप