Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया में तेज रफ्तार पिकअप ने ली 10 वर्षीय बच्चे की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 किया जाम

    Updated: Mon, 18 May 2026 06:27 PM (IST)

    अररिया के पोठिया में नेशनल हाइवे-27 पर तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    HighLights

    1. 10 वर्षीय बच्चे की पिकअप से टक्कर में मौत।

    2. आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे-27 को जाम किया।

    3. पोठिया में गलत दिशा में वाहनों से हादसे बढ़े।

    संवाद सूत्र, रेणुग्राम (अररिया)। जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोठिया स्थित नेशनल हाइवे-27 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

    घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को दोनों ओर से जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया।

    मृतक की पहचान वार्ड संख्या छह निवासी मो हसाबुल के 10 वर्षीय पुत्र सोहेल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोहेल घर जाने के लिए सड़क पार करने का इंतजार कर रहा था।

    इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े सोहेल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

    एनएच किया जाम

    घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बच्चे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    ग्रामीणों का आरोप है कि पोठिया के समीप लगातार भारी वाहन गलत दिशा में चलाए जा रहे हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

    ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी इसी स्थान से लगभग 100 मीटर की दूरी पर गलत दिशा से आ रही गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।