Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिश्तों का कत्ल: पति ने दूसरी पत्नी संग मिलकर पहली पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने भेजा जेल

    Updated: Fri, 19 Dec 2025 07:09 PM (IST)

    अररिया के रानीगंज में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, रानीगंज (अररिया)। रानीगंज थाना क्षेत्र के घघरी पंचायत के वार्ड संख्या चार में रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाला पति ही पत्नी का हत्यारा निकला। पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने गुरुवार की संध्या त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति सहित दूसरी पत्नी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।

    वहीं, शव को पास्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। घटना बुधवार की देर रात की बताई गई। पीड़ित पुत्र मुन्ना कुमार के फर्द बयान पर आरोपित पिता महेंद्र ऋषिदेव और सौतेली मां शकुंतला देवी के खिलाफ बौसीं थाना में मामला दर्ज हुआ है।

    पीड़ित मुन्ना कुमार ने पुलिस को बताया के उनके पिता और सौतेली मां बुधवार की देर शाम मां जानकारी देवी (मृतका) के साथ गाली-गलौज कर कर रहे थे। विरोध करने पर पिता ने उसे धक्का मारकर घर-आंगन से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसकी मां को घर में बंद कर बुरी तरह मारपीट करने लगे। मेरी बहन जोर-जोर से चीखने लगी और घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगी तो पिता और सौतेली मां घर से बाहर निकलकर बहन को भी मारपीट करने लगे।

    इसी बीच घर में पड़ी मां के पास पहुंचे तो वह मर गई थी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। इधर, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

    खबरें और भी

    पड़ोस के ग्रामीणों ने बताया कि महेंद्र ऋषिदेव को पहली पत्नी से एक पुत्र और एक पुत्री है। बड़ा पुत्र मुन्ना कुमार की उम्र करीब 21 साल है। अधेड़ उम्र में महेंद्र ऋषिदेव ने पहली पत्नी के जीवित रहते एक साल पहले दूसरी शादी शकुंतला देवी से की थी। दूसरी शादी के बाद से ही दूसरी पत्नी और पहली पत्नी के बीच मारपीट व लड़ाई झगड़ा चलता ही रहता था। महेंद्र भी शराब पीकर पहली पत्नी के साथ मारपीट करता था। सौंतन के बीच भी किसी न किसी बात पर रोज विवाद होना दिनचर्या बन गई थी। आखिरकार विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया। इस घटना के बाद से स्वजनों और आसपास में मातमी सन्नाटा पसरा था।