Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Araria Journalist Murder: पत्रकार विमल यादव हत्याकांड का पांचवां नामजद आरोपित गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 09:04 AM (IST)

    Dainik Jagran Journalist Murder रानीगंज के पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के पांचवे नामजद अभियुक्त अर्जुन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टी ...और पढ़ें

    Araria Journalist Murder: पत्रकार विमल यादव हत्याकांड का पांचवां नामजद आरोपित गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
    Araria Journalist Murder: पत्रकार विमल यादव हत्याकांड का पांचवां नामजद आरोपित गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

    जागरण संवाददाता, अररिया। Araria Journalist Murder : रानीगंज के पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के पांचवे नामजद अभियुक्त अर्जुन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस टीम ने देर रात अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी नेपाल के किसी होटल से हुई है। अर्जुन शर्मा की गिरफ्तारी की पुष्टि सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने की है।

    चार नामजद अभियुक्त पहले हो चुके गिरफ्तार

    पत्रकार हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के लिए यह गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है।  इसके पूर्व चार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में एक नामजद अभियुक्त माधव यादव अभी भी फरार है।

    हत्या के मामले में मृतक पत्रकार विमल के पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह के फर्द बयान पर रानीगंज थाने में केस दर्ज कर आठ लोगों को नामजद किया गया है। इनमें पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।

    पत्रकार के पिता बोले- भय लग रहा है, सुरक्षा मिल जाती तो...

    पत्रकार विमल के पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि विमल ने पुलिस को बताया था कि उसकी जान को खतरा है। उसने 3-4 दिन पहले ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

    गोली मारकर की गई पत्रकार विमल की हत्या

    बता दें कि रानीगंज के पत्रकार विमल कुमार की अपराधियों ने शुक्रवार तड़के लगभग 5.15 बजे घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। अररिया और रानीगंज पुलिस घटना के बाद से ही इसको चुनौती के रूप में लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी कर रही थी।

    एसपी अशोक कुमार सिंह स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। शुक्रवार की संध्या पूर्णिया के आईजी सुरेश चौधरी ने भी रानीगंज स्थित घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश एसपी को दिए थे।

    खबरें और भी