Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Araria Journalist Murder : घर से बाहर बुलाकर मारी गोली, अररिया में हुए पत्रकार हत्याकांड पर क्या बोले एडीजी?

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 04:14 PM (GMT+05:30)

    Bihar News पत्रकार विमल कुमार की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक से चार बदमाश पत्रकार विमल के घर पर पहुंचे। बदमाशों ने विमल को आवाज द ...और पढ़ें

    Araria Journalist Murder : घर से बाहर बुला कर मारी गोली, अररिया में हुए पत्रकार हत्याकांड पर क्या बोले एडीजी?
    Araria Journalist Murder : घर से बाहर बुला कर मारी गोली, अररिया में हुए पत्रकार हत्याकांड पर क्या बोले एडीजी?

    एएनआई, पटना/अररिया। Dainik Jagran Journalist Murder: दैनिक जागरण के संवाददाता विमल कुमार की शुक्रवार सुबह लगभग 5.15 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    बदमाशों ने रानीगंज थानाक्षेत्र के प्रेमनगर साधु आश्रम मोहल्ला स्थित संवाददाता के आवास पर इस घटना को अंजाम दिया है।

    शुक्रवार सुबह लगभग 5:15 बजे दो बाइक से चार बदमाश पत्रकार विमल के घर पर पहुंचे। बदमाशों ने विमल को आवाज देकर घर का दरवाजा खुलवाया। पत्रकार विमल के बाहर निकलते ही बदमाशों ने विमल के सीने में गोली मार दी।

    हत्या के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। विमल कुमार की हत्या मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अररिया के एसपी से फोन पर बात कर पूरी जानकारी ली है।

    पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि एसपी खुद घटनास्थल पर गए हैं और पूरी जांच कर रहे हैं।

    एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने क्या बताया?

    पत्रकार विमल यादव को अज्ञात आपराधियों द्वारा घर से बाहर बुला कर गोली मार दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रानीगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर FSL और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। रिश्तेदारों के माध्यम से मिली जानकारी से पता चला कि 2019 में विमल के भाई की भी हत्या कर दी गई थी। मुकदमा चल रहा था और मृतक विमल की गवाही होनी बाकी थी। परिजन इसे ही हत्या का कारण बता रहे हैं। अररिया पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। - जे. एस. गंगवार, ADG, मुख्यालय (बिहार पुलिस), पटना