Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Araria: मकर संक्रांति पर सुबह से नहीं हुए सूर्य के दर्शन, कोहरे से वाहनों की धीमी हुई रफ्तार; जानि‍ए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 06:52 PM (GMT+05:30)

    पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह से कुहासा छाया रहा। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कोहरे से वाहनों की रफ ...और पढ़ें

    काली मंदिर चौक पर ठंड से बचने के लिए हाथ सेंकते हुए लोग। फोटो- जागरण
    काली मंदिर चौक पर ठंड से बचने के लिए हाथ सेंकते हुए लोग। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. गलन भरी ठंड के चलते गर्म कपड़ों की बढ़ी डिमांड
    2. शाम होते ही दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर चले जाते हैं

    जागरण संवाददाता, अररिया। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह से कुहासा छाया रहा। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कोहरे से वाहनों की रफ्तार भी सुस्त हो गई है। पछिया हवा चलने से ठंड अधिक होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।

    सोमवार को मकर संक्रांति दिन सुबह से कुहासा छाया रहा। गलन बरकरार है। 11 से 13 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं रबी की फसल के लिए यह मौसम काफी फायदेमंद है। जबकि आलू के लिए नुकसान पहुंचा सकता है।

    चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार, अभी इस तरह का मौसम चार दिनों तक रहने की संभावना है। वहीं एक सप्ताह से लगातार गलन भरी ठंड पड़ने से लोग दिन भर कांपते रहे। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। वहीं इलेक्ट्रानिक दुकानों पर रूम हीटर आदि की बिक्री में तेजी आ गई है।

    वहीं चौक चौराहों पर दुकानदार कागज का टुकड़ा आदि जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे है। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा छा जा रहा है। नगर परिषद द्वारा शहर के नवरत्न चौक पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है लोग कागज जलाकर हाथ सेक रहे है। लोगों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा अभी तक चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    इस ठंड के कारण शाम होते ही दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर चले जाते है। इस ठंड की मार से आदमी से लेकर जानवर, पशु, पक्षी तक परेशान है।

    कुहासा के कारण सड़कों पर वाहन दिखाई नहीं देते है। सुबह शाम टहलने वाले लोग ठंड के कारण घरों से निकलना नहीं चाह रहे है।

    कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी आफताब आलम ने बताया कि ठंड से रबी की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। लेकिन आलू की फसल को यह नुकसान पहुंचा सकता है पाला मारने की संभावना ज्यादा रहती है इसलिए किसानों को ठंड को देखते हुए एहतियात बरतने की जरूरत है। खासकर यह मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है। साथ ही सब्जी की फसल के लिए भी लाभदायक है।

    कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रभात कुमार ने बताया कि अभी मौसम चार दिनों तक इसी तरह से रहेगा। हवा 11 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आज का अधिकतम तापमान 22.1 व न्यूनततम 9.1 डिग्री है। 16 जनवरी को अधिकतम तापमान 20.9 व न्यूनतम 10.2 डिग्री तक रहने की संभावना है। वर्षा की संभावना नहीं है।

    यह भी पढ़ें -

    'Nitish Kumar हमको चलता कर दिए; नहीं तो...', अफसरों के सामने ऐसे क्यों तमतमा गए जीतन राम मांझी?

    Lalu Yadav की पार्टी में Prashant Kishor ने लगाई सेंध, राजद सुप्रीमो को मुजफ्फरपुर में लगा बड़ा झटका