विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अररिया में ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई 365 मीटर सड़क, किया उद्घाटन

Published: Fri, 03 Oct 2025 06:40 AM (IST)

अररिया के खवासपुर में ग्रामीणों ने श्रमदान से एक जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण किया। पूर्व मुखिया कुमार नाथ झा के ...और पढ़ें

जनसहयोग से बनी सड़क, ग्रामीणों ने किया उदघाटन। फोटो जागरण
जनसहयोग से बनी सड़क, ग्रामीणों ने किया उदघाटन। फोटो जागरण

HighLights

  1. श्रमदान से सड़क का निर्माण |
  2. ग्रामीणों ने किया उद्घाटन |
  3. जनप्रतिनिधियों की अनदेखी |

संवाद सूत्र, रेणुग्राम (अररिया)। फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर में मुख्य से सड़क से दुर्गा मंदिर होकर रेलवे स्टेशन जाने वाली श्रमदान से बनी सड़क का सामूहिक रूप से ग्रामीणों ने मंगलवार को फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खवासपुर बाजार से शिव मंदिर, दुर्गा स्थान होकर जाने वाली मुख्य ग्रामीण पथ वर्षों से काफी जर्जर अवस्था में पड़ा था। जो जनप्रतिनिधियों के अनदेखी का शिकार था।

प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधि के उपेक्षा एवं उदासीन रवैया से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया कुमार नाथ झा की अगुआई में इस सड़क के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया।

जन सहयोग एवं ग्रामीण युवाओं के ग्रामीण श्रमदान से 365 मीटर सड़क का पीसीसी ढलाई कर डाला। पूर्व मुखिया कुमार नाथ झा ने बताया की यह सड़क काफी महत्वपूर्ण सड़क है। जो काफी जर्जर अवस्था में था।

सड़क में कीचड़ के कारण लोगों की आवाजाही कठिन बना था। स्थिति ऐसी थी कि इस होकर पांव पैदल चलना कठिन बना था। ऐसे में दुर्गा पूजा के समय में लोगों को मंदिर आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थल जाने के लिए गांव के हिंदू मुस्लिम सहित सभी वर्गों के लोगों ने आपसी सहमति कर इसके जीर्णोद्धार का निर्णय लिया।

ग्रामीण रिजवान आलम, गुड्डू भगत, नूर मोहम्मद, अशोक झा, सुशील झा, कालिकांत झा, विनोद मंडल आदि ने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से इस सड़क के जीर्णोद्धार के विषय में जानकारी दी गई पर किसी ने ध्यान नही दिया। सभी ने जन सहयोग का निर्णय लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि जन सहयोग से बनी यह सड़क दुर्गा पूजा के बाद स्टेशन तक बनेगी। उदघाटन के मौके पर पैक्स अध्यक्ष सनोज झा,रामानंद झा, राजेश झा, दीपू कुमार,मो. जब्बार, दिलीप साह, बेदु मिश्र, प्रिंस कुमार, मो. कबीर, देवेंद्र विश्वास सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।