विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Araria News: अररिया में एक साथ 21 लोगों को क्यों किया गया गिरफ्तार? बड़ी वजह आई सामने

Published: Fri, 27 Sep 2024 03:00 PM (IST)

Araria News अररिया में बुधवार की रात जामुन घाट के पास से मवेशी लोड 7 वाहन जब्त किए और 21 ...और पढ़ें

अररिया में 21 लोगों को किया गया गिरफ्तार(जागरण)
अररिया में 21 लोगों को किया गया गिरफ्तार(जागरण)

संवाद सूत्र, रानीगंज (अररिया)। Araria News: अररिया की रानीगंज पुलिस ने बुधवार की देर रात जामुन घाट के समीप मवेशी लोड सात वाहन को जब्त किया। वाहन पर 35 मवेशी लोड था। इस दौरान 21 आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। गुरुवार को सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा दिया गया। यह कार्रवाई रानीगंज थाना क्षेत्र के जामुन घाट के समीप की गई। सभी मवेशी को जिम्मेनामा पर दिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपित जदिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के मु.सगीर, फुलकाहा गांव के मु. मजलूम, सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी गांव निवासी मु. जमील, पिपरा बाजार के शमसेर खान, कुमारखंड थाना क्षेत्र का आशीष यादव, निजाम, मुक़रीम, जलाल, भरगामा थाना क्षेत्र के मनुल्लाहपट्टी गांव के अबूबकर खान, शहादत, कुद्दूस, भरगामा के गम्हरिया गांव निवासी जाबिर हैं।

इसके अलावा मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के सिकंदर यादव, ब्रजेश यादव, गयानंद यादव, संजय राम, पप्पू यादव, हिंगवा गांव के मनोज कुमार साह, अनवर अली और गफ्फार आदि शामिल हैं। रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने बताया कि जब्त किए गए मवेशियों को जिम्मानामा पर दिया जाएगा। पकड़े गए सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।