बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 70 होनहार शॉर्टलिस्ट! बेगूसराय, पटना, मुजफ्फरपुर और अररिया के खिलाड़ियों का दबदबा
BCA Under 19 Camp:बिहार क्रिकेट संघ ने आगामी वीनू मांकड़ ट्रॉफी के फिटनेस एवं स्किल कैंप के लिए 70 प्रतिभावान ...और पढ़ें
-1788708543223_m.webp)
BCA Under 19 Camp: बिहार क्रिकेट संघ ने जारी की 70 खिलाड़ियों की लिस्ट, अररिया जिले के युवा चमके
HighLights
बीसीए ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए 70 खिलाड़ियों की सूची जारी की।
अररिया से 6 खिलाड़ी चयनित, अमन राज का दोहरा प्रदर्शन सराहनीय।
9 सितंबर को पटना में दस्तावेज सत्यापन, फिर विशेष कैंप शुरू होगा।
जागरण संवाददाता, अररिया। BCA Under 19 Camp: बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27 के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 'वीनू मांकड़ ट्रॉफी' के फिटनेस एवं स्किल कैंप के लिए प्रदेश भर से 70 प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहली सूची जारी कर दी है। बीसीए की जूनियर चयन समिति द्वारा जारी इस सूची में राजधानी पटना सहित बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, अररिया, गया, समस्तीपुर, कटिहार और गोपालगंज जैसे विभिन्न जिलों के उभरते क्रिकेटरों ने अपना परचम लहराया है।
आधिकारिक सूची के अनुसार, बेगूसराय और पटना जैसे बड़े क्रिकेट केंद्रों के साथ-साथ सीमांचल और कोसी क्षेत्र के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी चयन प्रक्रिया में बेहद शानदार रहा है।
बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक विविधता
बेगूसराय के युवराज यादव, पुष्पम राज, हर्ष कुमार, आयुष कुमार व नीतीश कुमार; पटना के अनमोल कुमार, आदित्य कुमार, आयुष कुमार; मुजफ्फरपुर के आदित्य सिन्हा, आदित्य कुमार, उत्कर्ष उदयन; समस्तीपुर के प्रियांशु कुमार यादव व शाश्वत वत्स; भागलपुर के अमान अजहर व सचिन राय; कटिहार के अद्यंत माणिक व आनंद यादव; गया के पीयूष राज; बांका के सत्यम कुमार ओझा; सहरसा के अमन राज; सीवान के अभिषेक कुमार अर्जन व सौरभ कुमार यादव तथा गोपालगंज के अंकित यादव व सुजय कुमार शर्मा समेत विभिन्न जिलों के युवाओं ने अलग-अलग विधाओं (बल्लेबाज, विकेटकीपर, स्पिनर, मध्यम व तेज गेंदबाज) में स्थान हासिल किया है।
अररिया के 6 खिलाड़ियों का दोहरा प्रदर्शन, अमन राज का जलवा
इस पूरी राज्यस्तरीय प्रक्रिया में अररिया जिले की उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जहां से अंडर-19 और अंडर-23 दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 6 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने घरेलू सत्र 2026-27 के 'वीनू मांकड़ ट्रॉफी' फिटनेस व स्किल कैंप के लिए 70 खिलाड़ियों की सूची जारी की
पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, अररिया, गया, कटिहार और समस्तीपुर समेत कई जिलों के खिलाड़ियों ने बनाई जगह
अररिया से 6 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट; अंडर-19 में कृष, अमन और शिवम तथा अंडर-23 कैंप में उज्जवल, आदित्य व यशवर्धन शामिल
सभी शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों को 9 सितंबर को पटना स्थित बीसीए कार्यालय में मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उपस्थित होने का निर्देश
अंडर-19 की इस 70 सदस्यीय सूची में अररिया से विकेटकीपर बल्लेबाज कृष कुमार (क्र. सं. 33), ऑलराउंडर अमन राज (क्र. सं. 38) और तेज गेंदबाज शिवम कुमार झा (क्र. सं. 55) शामिल हैं। इसके अलावा अंडर-23 कैंप के 68 खिलाड़ियों में भी अररिया के उज्जवल कुमार, आदित्य राज और यशवर्धन दास ने अपनी जगह बनाई है। बीसीए के पूर्व जिला प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि अमन राज का चयन इससे पहले सीनियर रणजी ट्रॉफी के फिटनेस कैंप (57 खिलाड़ी) में भी हुआ था और अब वे अंडर-19 कैंप में भी चुने गए हैं।
9 सितंबर को पटना में सत्यापन, फिर शुरू होगा कैंप
बीसीए की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सूची में शामिल सभी खिलाड़ियों को 9 सितंबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे पटना (पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित बीसीए कार्यालय) में रिपोर्ट करने को कहा गया है। खिलाड़ियों को डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, पिछले तीन वर्षों की मार्कशीट (2023-24, 2024-25, 2025-26), बोनाफाइड सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, माता-पिता के पहचान पत्र और अन्य आवश्यक विधिक कागजात साथ लाने होंगे। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद सभी खिलाड़ी एम्स नहर रोड, नाहरपुरा (पटना) स्थित कैम्ब्रिज क्रिकेट अकादमी में आयोजित होने वाले विशेष कैंप में भाग लेंगे।
