विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, तब तक...'; कांग्रेस नेता के 'जबरा फैन' ने खाई अनोखी कसम

Published: Tue, 30 Jan 2024 05:39 PM (IST)

दिनेश ने बताया कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ मणिपुर से ही चल रहे हैं ...और पढ़ें

'जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, तब तक...'; कांग्रेस नेता के 'जबरा फैन' ने खाई अनोखी कसम
'जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, तब तक...'; कांग्रेस नेता के 'जबरा फैन' ने खाई अनोखी कसम

सुमन सौरभ, अररिया। राहुल गांधी के एक फैन ऐसे हैं, जो पिछले 12 वर्षों से बिना चप्पल पहने नंगे पांव पूरे भारत में भ्रमण कर रहे हैं। जहां-जहां राहुल गांधी रैली या जनसभा करने जाते हैं, दिनेश शर्मा वहां पहुंच जाते हैं। वह राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान अररिया पहुंचे थे।

उनका कहना था कि वह तब तक बिना चप्पल के राहुल गांधी के चोला में रहेंगे, जब तक उनके सिर पर प्रधानमंत्री का ताज नहीं रखा जाता। बता दें कि किशनगंज से राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत सोमवार को अररिया पहुंचे थे।

मुंबई तक जाएंगे दिनेश

दिनेश ने बताया कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ मणिपुर से ही चल रहे हैं और मुंबई तक जाएंगे। वे मंगलवार की सुबह अररिया से राहुल गांधी की रवानगी के मौके पर एमएलडीपीवाई कॉलेज के बाहर तिरंगा लहराकर नारे के साथ अपनी बात कह रहे थे।

शुरू से राहुल गांधी की तरफ रहा झुकाव

करीब 30 साल के दिनेश ने बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं और उनका परिवार कांग्रेसी है। बचपन से ही वह कांग्रेस की बातें सुनकर बड़े हुए हैं। जब वोटर बने तो और उनका झुकाव राहुल गांधी की सोच की तरफ हो गया। इसके बाद वर्ष 2011 में उन्होंने प्रण ले लिया कि जब तब राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनते, वह चप्पल नहीं पहनेंगे। नंगे पांव ही रहेंगे।

दिनेश हर उस स्थान पर पहुंच जाते हैं, जहां राहुल गांधी की रैली होती है। जहां जाते हैं राहुल गांधी, वहीं पहुंच जाते हैं दिनेश। दिनेश ने बताया कि वह पूरे भारत में राहुल गांधी के साथ घूम चुके हैं। जहां भी उनकी रैली होती है, वह पहुंच जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'ई मोदी राज है, हवालात तो जाना पड़ेगा...'; Lalu Yadav पर मांझी ने कसा तंज

ये भी पढ़ें- वाह मास्टरजी वाह! स्कूल में लगाया ताला और चल दिए तफरी पर, जब सच्चाई खुली तो...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।