Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बिहार में जंगलराज के खात्मे के लिए चाहिए बुलडोजर वाली सरकार', पत्रकार हत्याकांड पर फूटा BJP सांसद का गुस्सा

    By Ashutosh Kumar NiralaEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 06:10 PM (IST)

    बिहार में पत्रकार विमल कुमार के हत्याकांड को लेकर अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने प्रदेश की सरकार पर शुक्रवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने ...और पढ़ें

    'बिहार में जंगलराज के खात्मे के लिए चाहिए बुलडोजर वाली सरकार', पत्रकार हत्याकांड पर फूटा BJP सांसद का गुस्सा
    'बिहार में जंगलराज के खात्मे के लिए चाहिए बुलडोजर वाली सरकार', पत्रकार हत्याकांड पर फूटा BJP सांसद का गुस्सा

    HighLights

    1. घटना को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा गया
    2. प्रेमनगर साधु आश्रम स्थित आवास पर बदमाशों ने गोली मारी
    3. विमल अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व एक बेटी को छोड़ गए

    जागरण संवाददाता, अररिया। पत्रकार विमल कुमार की हत्याकांड को लेकर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर में कहा कि बिहार में जंगलराज चल रहा है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

    शासन-प्रशासन व सरकार निकम्मा हो गए हैं। घर से बाहर निकालकर पत्रकार की हत्या कर दी गई। दो दिन पहले समस्तीपुर में अररिया का बेटा एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई थी।

    एक दिन पहले रानीगंज में एक व्यवसायी की हत्या कर दी। अब तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आए दिन हत्या, लूट हो रही है।

    भाजपा सांसद सिंह ने कहा कि चाचा-भतीजे को जवाब देना चाहिए। सुशासन बाबू से पूछना चाहता हूं कि अब भी शर्म नहीं आती है क्या। बेशर्मी की हद पार कर गई है सरकार।

    घर से उठाकर गोली मारी जाती है मानो कि शासन-प्रशासन कुछ भी नहीं है। भगवान भरोसे सरकार चल रही है। नीतीश कुमार को निश्चित रूप से नैतिक जिम्मेदारी लेकर जवाब देना चाहिए और मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में भ्रष्टाचार कायम है। हर दिन गोली चल रही है। अपराधियों की गिफ्तार नहीं हो रही है। सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।

    बताया कि चार साल पहले पत्रकार विमल कुमार के सरपंच भाई की भी अपराधियों ने हत्या कर दी थी। पुलिस अपराधियों को सजा दिलाती, तो यह घटना नहीं होती।

    इधर, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर भी इस मामले को लेकर दो पोस्ट साझा कीं। इनमें उन्होंने अस्पताल परिसर की अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं।

    सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने पहली पोस्ट में क्या लिखा?

    दशहत के साये में जीने की आदत डाल लीजिए, क्योंकि आपको सुरक्षित और संरक्षित रखने वाली सरकार व प्रशासन की नजर और नीयत दोनों खराब हो चुकी है। नाक के नीचे प्रतिदिन गोलियां चल रही है, लोगों की हत्या हो रही हैं और शासन-प्रशासन तंत्र बेखबर है। दैनिक जागरण के पत्रकार, रानीगंज निवासी श्री विमल यादव जी की हत्या दुखदायी है, पीड़ित परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे, लेकिन लगातार हो रही इन घटनाओं से मन व्यथित है, हमें ऐसी असुरक्षित सरकार से जल्द निजाद पाना होगा, अररिया ही नहीं वर्तमान दौर में पूरे बिहार की जनता खौफ में है, आज हर जिले में प्रतिदिन घिनौना अपराध घटित हो रहा है। क्यों नहीं एक्शन में आती है सरकारी तंत्र, क्या सभी गुंडे माफिया इन्हें के संरक्षण में है। अररिया ही नहीं पूरे बिहार की जनता को सुरक्षित कीजिए नीतीश बाबू। - प्रदीप कुमार सिंह, सांसद, अररिया

    सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दूसरी पोस्ट में क्या लिखा?

    पहले दरोगा फिर व्यवसायी और आज एक पत्रकार, और कितनों की हत्या कराएगी ये चाचा- भतीजा की स्वार्थी सरकार... नहीं संभल रहा बिहार तो इस्तीफा दें नीतीश कुमार। बिहार को चाहिए डबल इंजन वाली, बुलडोजर चलाने वाली सरकार। - प्रदीप कुमार सिंह, सांसद, अररिया