यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोर्ट के फैसले से बौखलाए अपराधियों का आतंक! घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, अधेड़ को मारी ताबड़तोड़ 5 गोलियां
बिहार के अररिया में अदालत के फैसले से बौखलाए दर्जनभर से अधिक अपराधियों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। अपराधियों ने फायरिंग के दौर ...और पढ़ें

HighLights
- जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर चल रहा था कोर्ट केस
- कोर्ट के फैसले से बौखलाए दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर की फायरिंग
संवाद सूत्र, भरगामा (अररिया)। बिहार के अररिया में भरगामा के पोठिया गांव में रविवार रात 12 बजे जमीन विवाद में हथियारों से लैस एक दर्जन से अधिक लोगों ने चंदन यादव के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की।
फायरिंग की इस घटना में चंदन यादव के चाचा परमानंद यादव (50) को छाती, पेज और पंजड़े में पांच गोलियां लगीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परमानंद यादव की भाभी लीला देवी (55) के हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।
4 घंटे तक उत्पात मचाते रहे अपराधी
चार घंटे तक इन्होंने घर में गोलियां चलाते हुए लूटपाट भी की। तीन लाख रुपये नकद और गहने लूटे गए। डीसीएलआर कोर्ट से चंदन यादव के पक्ष में फैसला आने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने यह उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, चंदन यादव का उसके चाचा भैयालाल यादव से भूमि विवाद चल रहा है।
दर्जनों राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत
स्वजन के अनुसार, डीसीएलआर कोर्ट से इस मामले में चंदन यादव के पक्ष में फैसला हुआ था। इससे आक्रोशित दूसरे पक्ष के भैयालाल यादव, उसके बेटे सहित दर्जनभर हथियारबंद आरोपियों ने चंदन यादव के घर पर हमला कर दिया। इन्होंने दर्जनों राउंड गोली चलाई। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने-अपने घरों में छिप गए।
शोर होने पर परमानंद यादव अपने भतीजे चंदन यादव को जगाने गए। इसी क्रम में उन्हें गोली मारी गई। घायल लीला देवी को उपचार के लिए पीएचसी भरगामा ले जाया गया। यहां से उन्हें गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खबरें और भी
सोमवार सुबह पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। फोरेंसिक लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने क्या कहा?
मामला भूमि विवाद से संबंधित है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया। विपक्षी भैयालाल यादव के दरवाजे से पांच बाइकें बरामद की गई हैं। सभी आरोपित घर से फरार हैं। केस कर घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। - मुकेश कुमार साह, डीएसपी
यह भी पढ़ें: महिला सिपाही ने सास और 2 बच्चों का रेता गला, फिर पति ने पत्नी का काट डाला गला; खुद भी लगा ली फांसी
दरभंगा में 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, घर से जबरन उठाकर बगीचे ले गए; क्रूरता की हदें पार