Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, SI समेत 5 पुलिसकर्मी घायल; 119 पर FIR दर्ज 

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 11:09 PM (IST)

    फारबिसगंज के रामपुर उत्तर में वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने वारंटी को पुलिस हिरासत से छुड़ा ल ...और पढ़ें

    आरोपियों को पकड़कर लाई पुलिस। जागरण

    आरोपियों को पकड़कर लाई पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ।

    2. तीन एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    3. हमलावरों ने वारंटी को पुलिस हिरासत से छुड़ाया।

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज प्रखंड के रामपुर उत्तर पंचायत में एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें तीन SI समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    वहीं आक्रोशित लोगों ने पकड़े गए वारंटी को पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया । घटना शुक्रवार देर रात की है। सूचना पर एसडीपीओ राज किशोर कुमार समेत आसपास के थाना की भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और घटना में शामिल दो आरोपित को गिरफ्तार कर थाना लायी। घायल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया।

    घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि फारबिसगंज थाना में वर्ष 2019 के दर्ज एक मामले के फरार अभियुक्त फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तर वार्ड संख्या 11 के मो. मोइद पुत्र मुस्तकीम को गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसके घर पहुंच कर अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर ली।

    इसी दौरान बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के साथ मारपीट कर चोटिल करते हुए अभियुक्त को जबरन छुड़ाकर भगा दिया।

    इस घटना में स्थानीय थाना के तीन पुलिस पदाधिकारी व दो गृहरक्षक घायल हो गए। घायलों में अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार मिश्रा, अमित राज, विजय कुमार व दो गृहरक्षक हरि मोहन साह और रामदेव सिंह शामिल हैं।

    छापेमारी में शामिल अन्य पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने घायल पुलिस पदाधिकारियों व गृहरक्षक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया।

    अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उनका इलाज किया । सूचना पर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार व अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता कनीय पुलिस पदाधिकारियों व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

    पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दो आरोपितों में मो. शाहनवाज 36 वर्ष, पुत्र मो. सत्तार एवं मो शाहिद 38 वर्ष पुत्र हाजी लतीफ, दोनों ग्राम रामपुर उत्तर वार्ड संख्या 11, थाना फारबिसगंज जिला अररिया के निवासी बताया जाता है।

    हमला मामले में 19 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

    फारबिसगंज में पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा से जबरन छुड़ाने के मामले में पुलिस ने 19 नामजद एवं लगभग 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज की है।

    खबरें और भी

    केस दर्ज होने के बाद जहां पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चला रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    एक वारंटी को रामपुर उत्तर वार्ड संख्या 11 में पुलिस पकड़ने गई थी। अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। लेकिन अचानक लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त को छुड़ा कर भगा दिया। इस घटना में पांच पुलिस कर्मी घायल हुए है। मामले में पुलिस ने 19 नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। दो आरोपित को गिरफ्तार भी किया गया है। फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
    राजकिशोर कुमार
    एसडीपीओ, फारबिसगंज।