Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फारबिसगंज रेड लाइट एरिया : नाबालिग और महिलाओं का दलदल, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, एक-एक कर 26 लड़‍क‍ियों ने बताए कई राज

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 09:33 PM (IST)

    फारबिसगंज का रेड लाइट एरिया अब भी देह व्यापार का केंद्र बना हुआ है। हाल ही में पुलिस ने छापेमारी कर 42 लोगों को पकड़ा, जिनमें महिलाएं, पुरुष और नाबालि ...और पढ़ें

    देह व्यापार का गढ़ बना फारबिसगंज, नाबालिग और दलालों पर छापेमारी

    देह व्यापार का गढ़ बना फारबिसगंज, नाबालिग और दलालों पर छापेमारी

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज का रेड लाइट एरिया आज भी एक दशक पहले की तरह बैखौफ देह व्यापार का गढ़ बना हुआ है। समय के साथ कई अन्य स्थानों पर इस तरह का अनैतिक कारोबार धीरे-धीरे खत्म हुआ, लेकिन फारबिसगंज में यह धंधा पूरी तरह से जिंदा है। बीते शुक्रवार की रात हुई पुलिस छापेमारी में 42 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें महिलाएं, पुरुष और नाबालिग शामिल थे।

    लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले छह साल में रेड लाइट एरिया में कुल आठ बड़ी छापेमारी की गई। इस दौरान 33 महिलाओं को जेल भेजा गया, जबकि 10 नाबालिग लड़कियों को इस दलदल से मुक्त कराया गया। इसके अलावा, इस अवैध धंधे को बढ़ावा देने वाले 18 कथित दलाल पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    नाबालिग लड़कियों को जबरन शामिल किया जाता है

    फारबिसगंज में देह व्यापार का यह धंधा न केवल स्थानीय महिलाओं को बल्कि दूसरे राज्यों की नाबालिग लड़कियों को जबरन लाकर भी संचालित किया जाता है। पुलिस ने हरियाणा और अन्य राज्यों से लाई गई नाबालिग लड़कियों को बचाकर धंधे से मुक्त कराया।

    छापेमारी की पुरानी घटनाएं

    जानकारों के अनुसार, 18 सितंबर 2020 को सीआईडी एसपी मदन आनंद के नेतृत्व में पांच महिलाओं और छह दलालों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 2021 से 2025 तक पुलिस ने कई छापेमारी अभियान चलाए। इनमें कुल दस से अधिक नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया और कई महिला व पुरुष दलालों को जेल भेजा गया

    खबरें और भी

    पुलिस की पैनी नजर और कड़ा रुख

    फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि रेड लाइट एरिया पर पुलिस की निगरानी लगातार बनी हुई है। अब किसी भी अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने युवतियों और किशोरियों से अहम जानकारी प्राप्त की है, जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

     

    forbesganj red light area police busts flesh trade racket9

    आगे की रणनीति

    पुलिस का कहना है कि रेड लाइट एरिया में अब कोई भी दलाल या अपराधी सुरक्षित नहीं रहेगा। सभी अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई और निगरानी जारी रहेगी। स्थानीय प्रशासन और कानून-व्यवस्था के अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में होने वाले अपराधों को समाप्त करने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। फारबिसगंज का यह रेड लाइट एरिया आज भी देह व्यापार का केंद्र बना हुआ है, लेकिन पुलिस की सतर्कता और छापेमारी से अब अपराधियों की तिजोरी धीरे-धीरे खाली हो रही है।