विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अररिया में अवैध खनन का खेल बेखौफ, बसमतिया की हैया नदी से बालू-मिट्टी का उठाव, आखिर किसकी शह पर चल रहा धंधा?

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:21 AM (IST)

अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के बसमतिया क्षेत्र में अवैध बालू और मिट्टी खनन का कारोबार बेखौफ जारी है, जिससे ...और पढ़ें

बसमतिया में मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से ले जाते बालू सौजन्य: ग्रामीण

बसमतिया में मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से ले जाते बालू सौजन्य: ग्रामीण

HighLights

  1. बसमतिया क्षेत्र में अवैध बालू-मिट्टी खनन बेखौफ जारी है।

  2. हैया नदी से बड़े पैमाने पर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन।

  3. पुलिस ने अवैध खनन माफिया पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)। अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से लगे संवेदनशील बसमतिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू और मिट्टी खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

क्षेत्र के लोगों के अनुसार, सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलभद्रपुर एवं बसमतिया थाना क्षेत्र से सटी हैया नदी के किनारों से रोजाना बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए बालू और मिट्टी की ढुलाई की जा रही है।

इस अवैध कारोबार के कारण न केवल प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है, बल्कि ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से चलने वाले ट्रैक्टरों के कारण आम नागरिकों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

खनन विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि दिन के उजाले और रात के सन्नाटे में हैया नदी के तटों से धड़ल्ले से बालू का उठाव किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद खनन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि इस अवैध कारोबार को कुछ सफेदपोशों और स्थानीय तस्करों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। तेज रफ्तार से गुजरने वाले बालू लदे ट्रैक्टरों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर जब बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार से बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अवैध बालू और मिट्टी खनन के खिलाफ बेहद गंभीर है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बालू एवं मिट्टी खनन करने वाले माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पूर्व भी पुलिस ने इस सिलसिले में दबिश दी थी।

क्षेत्र में अवैध कारोबारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और जल्द ही सघन छापेमारी अभियान चलाकर संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- राजधानी में शुद्ध मिठाई की चिंता, मुंगेर में मिलावट रोकने वाला ही गायब, त्योहार में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।