Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Araria Zoo: बिहार के अररिया में बनेगा देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 1500 करोड़ की लागत से 289 एकड़ में होगा निर्माण

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 11:42 AM (IST)

    Araria Zoo बिहार के अररिया में देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर रानीगंज वृक्षवाटिका में बनेगा। 289 एकड़ में बनने वाले इस चिड़ियाघर के निर्माण में लगभग 1500 ...और पढ़ें

    देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर रानीगंज में बनेगा: मंत्री। (सांकेतिक फोटो)
    देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर रानीगंज में बनेगा: मंत्री। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. अररिया के रानीगंज में बनेगा देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर: डॉ. प्रेमकुमार
    2. कहा- केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की जांच टीम जल्द आएगी अररिया
    3. 289 एकड़ में बनेगा चिड़ियाघर, 2025-26 में होगा निर्माण कार्य का शुभारंभ

    जागरण संवाददाता, अररिया। बिहार सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमकुमार ने कहा कि देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर रानीगंज वृक्षवाटिका में बनेगा।

    इसके लिए नई दिल्ली स्थित केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की जांच टीम जल्द ही अररिया आएगी। 289 एकड़ में बनने वाले इस चिड़ियाघर के निर्माण कार्य का शुभारंभ 2025-26 में किया जाएगा। चिड़ियाघर के निर्माण में लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    अररिया शहर एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटक स्थल बनेंगे, तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे। सभी के प्रयास से यह कार्य हुआ है। पेड़ की छाया में जानवर पशु पक्षी को आराम मिलता है।

    पूरे बिहार में लगाए गए चार करोड़ 68 लाख पौधे

    डॉ. प्रेमकुमार ने कृषि वानिकी योजना के तहत पौधारोपण कार्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए जीविका दीदियों व किसानों को सम्मानित भी किया। कहा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माध्यम से हमलोग 75वां वन महोत्सव मना रहे हैं। पूरे बिहार में चार करोड़ 68 लाख पौधे लगाए गए हैं।

    चिड़ियाघर बनने से पैदा होंगे रोजगार के अवसर 

    डॉ. प्रेमकुमार ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर बनने से रोजगार का अवसर बढ़ेगा। मंत्री ने जिला कोऑपरेटिव कार्यालय के परिसर में पांच पैक्सों के लिए 200, 500 व एक हजार टन क्षमता गोदाम के निर्माण का शिलान्यास किया।

    खबरें और भी

    कृषि वानिकी जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    इस अवसर पर 11 सूत्री संकल्प मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों व स्कूली बच्चों ने लिया। इसके बाद कृषि वानिकी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएफओ मेधा यादव ने की। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मंत्री का स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में बनाए जाएंगे 1000 नए पुल-पुलिया, नीतीश कुमार के मंत्री ने दी जानकारी; तेजस्वी पर भी बोला हमला

    Egg Freezing: देर से शादी करने वाली महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है एग फ्रीजिंग? जानिए क्या है इसके फायदे