Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल हिंसा के बाद भारतीय सीमा में हाई अलर्ट: घुसपैठ पर लगाम के लिए बढ़ी सुरक्षा, बिना अनुमति आवाजाही पर रोक

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 05:00 AM (IST)

    नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद अररिया से सटी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर फ्लैग ...और पढ़ें

    सीमा पर सुरक्षा बल। फोटो जागरण

    सीमा पर सुरक्षा बल। फोटो जागरण 

    HighLights

    1. नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद सीमा पर सुरक्षा बढ़ी।

    2. भारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, आवाजाही पर रोक लगाई गई।

    3. घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर।

    संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)। अररिया जिला की सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका अंतर्गत कप्तानगंज में बीते 26 जुलाई की रात भड़के सांप्रदायिक हिंसा के बाद बुधवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई।

    नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर इंडो-नेपाल सीमा से सटे पूरे इलाके में एसएसबी की 56वीं बटालियन, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) तथा फुलकाहा पुलिस संयुक्त रूप से लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। सीमावर्ती गांव कोशिकापुर, मानिकपुर में आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है।

    इसके अलावे घुरना, पथराहा समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सीमा से होकर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। नेपाल में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

    डीएम विनोद दूहन एवं एसपी जितेंद्र कुमार स्वयं पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। स्थानीय प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

    खबरें और भी

    सीमा पर बढ़ी गश्ती 

    फुलकाहा एसएसबी बीओपी प्रभारी सह सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी, बीएसएपी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से चौबीसों घंटे तैनात है। सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है और बिना वैध अनुमति किसी भी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

    उन्होंने बताया कि नेपाल में जारी तनाव के बीच ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि कुछ लोग भारत की ओर आने का प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए सभी जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ को रोका जा सके।

    नेपाल में हालात सामान्य नहीं 

    सूत्रों के अनुसार, नेपाल में अभी भी कई क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है। इसलिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च कर आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी कायम किया जा रहा है।

    फुलकाहा थाना पुलिस भी एसएसबी के साथ लगातार समन्वय बनाकर सीमा क्षेत्र की निगरानी कर रही है। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर हर संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती कर लगातार चौकसी बरती जा रहे है।

    पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल फ्लैग मार्च निकालकर भारतीय क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। कहा अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि तुरंत कार्रवाई हो सके।