बेटी को देह व्यापार में बेचने का आरोप, अररिया में पत्नी सहित 9 के खिलाफ केस
जोकीहाट में एक पति ने अपनी पत्नी और नौ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें पत्नी पर ...और पढ़ें

बेटे को देह व्यापार में बेचने का आरोप, अररिया में पत्नी सहित 9 के खिलाफ केस
HighLights
पति ने पत्नी और नौ अन्य पर दर्ज कराई FIR.
पत्नी पर बड़ी बेटी को देह व्यापार में बेचने का आरोप.
आरोपितों पर नाबालिग लड़कियों की खरीद-बिक्री का भी आरोप.
संवाद सूत्र, जोकीहाट (अररिया)। जोकीहाट थाना क्षेत्र के एक गांव के मजबूर पति ने पत्नी समेत नौ लोगों के खिलाफ जोकीहाट थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें कहा कि उनकी पत्नी का केसर्रा पंचायत के खुट्टी खरैया, वार्ड नंबर चार निवासी आदिल के साथ अवैध संबंध है।
जब उन्होंने विरोध किया तो उसकी आंख में आक का दूध डालकर अंधा करने का आरोप लगाया है। कहा कि पत्नी ने बड़ी बेटी की शादी के बहाने आदिल के हाथ बेचने के लिए किशनगंज खगड़ा भेज दिया। उनकी बेटी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली।
उन्होंने आदिल, उसके साथी महताब, सतबीटा, रिहान डकैता चरघरिया पंचायत केसर्रा, गालिब वार्ड नंबर 13 केसर्रा, अतहर सूर्यापुर बेलवा थाना बैरगाछी, मुंतज़िर व शमशाद दोनों कजलेटा आदि के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़ित का कहना है कि उक्त लोगों का ग्रुप है जिसके जरिये वह मजबूर लोगों को किसी न किसी तरह फंसाकर उसके साथ गलत धंधा करता है। इतना ही नहीं, नामजदों पर नबालिग लड़की की खरीद बिक्री का भी आरोप लगाया है।
इस काम में अपनी पत्नी और छोटी बेटी के भी शामिल होने की बात कही। इस कारण उनके घर पर सभी का आना जाना लगा रहता है। जब उन्होंने बड़ी बेटी के साथ रोकटोक करने लगे तो उनकी बेटी पर भी पत्नी की बुरी नजर रहने लगी।
उसने बड़ी बेटी की शादी के बहाने आदिल के हाथ बेचने के लिए किशनगंज खगड़ा भेज दिया। जहां से किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। तब से नामजद लोग उनके और बेटी के साथ मारपीट करता है। इसके साथ ही धमकी देता है कि तुमको जान से मारकर तुम्हारी बेटी को बेच देंगे।
इस क्रम में रविवार को आवेदक की पत्नी से घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था। इस बात पर उसने सबको बुला लिया। पत्नी और छोटी बेटी ने पिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। हो हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीणों ने मिलकर मामले को शांत कराया और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल जोकीहाट भेजा।
जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने जोकीहाट थाना पहुंचकर मामले की छानबीन की।
इस मामले में पीड़ित व्यक्ति को दबाने की हर तरह से कोशिश की जा रही है। समाचार लिखे जाते समय भी थाना के आसपास आरोपितों को बचाने के लिए रसूखदार व जनप्रतिनिधि जमे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
