Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: पदयात्रा को बीच में ही छोड़ अचानक दिल्ली निकल गए कन्हैया, कार्यकर्ताओं के साथ हुई धक्का-मुक्की

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 30 Mar 2025 10:27 PM (IST)

    कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा 15वें दिन शनिवार को अररिया पहुंची। सुबह 9 बजे अररिया कॉलेज से शुरू हुई पदयात्रा बस स्टैंड ...और पढ़ें

    पदयात्रा को बीच में ही छोड़ अचानक दिल्ली गए कन्हैया
    पदयात्रा को बीच में ही छोड़ अचानक दिल्ली गए कन्हैया

    HighLights

    1. पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा के तहत अररिया में थे कन्हैया
    2. सुबह नौ बजे अररिया कॉलेज से निकली थी पदयात्रा

    संवाद सूत्र, अररिया। पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के तहत कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पदयात्रा 15 वें दिन शनिवार की देर शाम अररिया पहुंची। सुबह में नौ बजे पदयात्रा उन्होंने अररिया कॉलेज से प्रारंभ की।

    अररिया कॉलेज से निकाली पदयात्रा शहर के ओम नगर, शिव शक्ति नगर होते हुए लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर जैसे ही बस स्टैंड पहुंची।

    वैसे ही कन्हैया कुमार पदयात्रा से निकलकर कार्यकर्ताओं को निजी कारणों का हवाला देते हुए गाड़ी पर सवार हो दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

    वहीं, पद यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड से आगे काली मंदिर होते हुए कांग्रेस कार्यालय में आकर समाप्त हुआ।

    कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के पदयात्रा को बीच में ही छोड़ कर जाने के बाद स्थानीय लोग व कई कांग्रेसी कार्यकर्ता कई तरह के अटकल लगा रहे थे।

    बड़े नेता का आया था फोन

    • मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक जाकिर अनवर ने बताया कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस के शीर्ष नेता का फोन आया और उन्हें दिल्ली में होने वाली मीटिंग में भाग लेने के लिए बुलाया गया।
    • इस कारण वे बीच पदयात्रा से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। पदयात्रा में 2019-20 सेना भर्ती प्रक्रिया के कई अभ्यर्थी सहित यूथ कांग्रेस के भी कार्यकर्ता शामिल थे।
    • इधर कन्हैया कुमार की पदयात्रा रविवार की सुबह जैसे ही अररिया कालेज से निकलकर ओम नगर के समीप पहुंची तभी उनकी सुरक्षा में लगे बाउंसर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हो गई।

    सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे कार्यकर्ता

    जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ता कन्हैया कुमार के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, बार-बार बाउंसर द्वारा मना करने के बाद भी कार्यकर्ता सेल्फी लेने के लिए उनके समीप पहुंच रहे थे।

    जिस पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा कड़ा रूख अपनाने पर कार्यकर्ता भी अड़ गए। इस पर गुस्साए सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ धक्का मुक्की की।

    इधर पदयात्रा में शामिल एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव मुमताज सलाम ने कहा कि कन्हैया जी को कहीं से काल आया, उन्हें अविलंब किसी अर्जेंट मीटिंग के लिए निकलना था। इसलिए बीच यात्रा से वे निकल गए। वे पुन: इस यात्रा को ज्वाइन करेंगे।

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर ने कहा कि सदर विधायक आबिदुर रहमान के बेटे अताउर रहमान के साथ रहे एक समर्थक से बाउंसर को झड़प हुई थी। जिस पर कन्हैया ने दोनों पक्षाें को डांटकर शांत करा दिया।

    पद यात्रा में सदर विधायक आबिदुर रहमान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर, इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर परमजीत सिंह पम्मी, यूथ कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष आफताब सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।

    यह भी पढ़ें-

    कन्हैया कुमार के सभा मंच को गंगाजल से धोया, आखिर किस बात पर बिहार में गांववालों का फूटा गुस्सा?

    बिहार दिवस पर कन्हैया ने युवाओं को दे दिया संदेश, बोले- 'प्रदेश का इतिहास गौरवशाली'