घरेलू कलह के बाद पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव, आत्महत्या की आशंका
अररिया जिले के रानीगंज में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक, शमीम, पंजाब में मजदूरी करता था और हाल ही में घर लौटा था। पारिवारिक विवाद के कारण शनि ...और पढ़ें

पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव
HighLights
अररिया: मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला
घरेलू कलह के बाद आत्महत्या की आशंका
पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद सूत्र, रानीगंज (अररिया)। रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत के डुमरिया गांव में रविवार की सुबह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर पेड़ में फंदे से लटकता एक युवक का शव मिला। यह जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर रानीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। मृतक विस्टोरिया पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी कबीर उद्दीन का पुत्र मु. शमीम (30) था।
सूचना पर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और सैंपल अपने साथ ले गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कोई हत्या तो कोई आत्महत्या की बात कह रहे थे।
पंजाब में मजदूरी करता था शमीम
पीड़ित स्वजन ने बताया कि शमीम पंजाब में मजदूरी करता था। 15 दिन पहले ही घर आया था। पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर शनिवार की सुबह शमीम के घर पर पंचायती भी हुई थी। पंचायती में शमीम मौजूद था। शनिवार की शाम से शमीम घर से गायब था। सुबह में घर के कुछ दूरी पर पेड़ में शमीम का शव लटका मिला।
इस घटना को लेकर जहां गांव में मातमी सन्नाटा पसरा था वहीं मृतक की पत्नी व अन्य स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल था। इधर रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। मृतक के स्वजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।