Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    300 यूनिट मुफ्त बिजली और 78 हजार तक की सब्सिडी, बिना गारंटी लोन पर छतों पर लगाएं सोलर प्लांट

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 06:36 PM (IST)

    जोकीहाट के बिजली उपभोक्ताओं से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है। इस योजना से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 तक की सब्स ...और पढ़ें

    पीएम सूर्य घर योजना: जोकीहाट में पाएं 300 यूनिट मुफ्त बिजली और भारी सब्सिडी (AI Generated Image)

    पीएम सूर्य घर योजना: जोकीहाट में पाएं 300 यूनिट मुफ्त बिजली और भारी सब्सिडी (AI Generated Image)

    संसू जागरण, जोकीहाट (अररिया)। प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से विद्युत आपूर्ति प्रशाखा जोकीहाट के कनीय विद्युत अभियंता राज नारायण ठाकुर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

    उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत घर की छतों पर रूफटाप सोलर प्लांट लगाकर उपभोक्ता बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं। साथ ही अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर आय भी अर्जित कर सकते हैं।

    योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। सरकार एक किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर लगभग 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक (अधिकतम 10 किलोवाट तक) क्षमता वाले प्लांट पर 78 हजार तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है।

    जेई ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि जिन उपभोक्ताओं के पास एकमुश्त राशि उपलब्ध नहीं है, उनके लिए बिना संपार्श्विक (कोलेटरल) के कम ब्याज दर पर बैंक ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है। इसकी किस्तें बिजली बिल में होने वाली बचत से आसानी से चुकाई जा सकती हैं। इच्छुक उपभोक्ता योजना के आधिकारिक पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    जोकीहाट विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में भी आवेदन एवं योजना संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदारों एवं आम नागरिकों से योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली बिल में बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

    खबरें और भी

    सहायक विद्युत अभियंता जीकेश कुमार ने बताया कि 24 जुलाई 2026 को अररिया के परमान सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जोकीहाट के उपभोक्ता मनोज भगत को पांच किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए बैंक ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र प्रदान किया गया था। इस अवसर पर डीएम ने उपभोक्ताओं से योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।