विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीमांचल एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव: फर्स्ट एसी और पेंट्री कार जुड़ेगी, स्लीपर कोच घटेंगे

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:03 PM (IST)

जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली सीमांचल एक्सप्रेस की कोच संरचना में बदलाव किया गया है, जिसमें ...और पढ़ें

सीमांचल एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव: फर्स्ट एसी और पेंट्री कार जुड़ेगी, स्लीपर कोच घटेंगे

सीमांचल एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव: फर्स्ट एसी और पेंट्री कार जुड़ेगी, स्लीपर कोच घटेंगे

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। जोगबनी से आनंद बिहार टर्मिनल के बीच चलने वाली सीमांचल एक्सप्रेस (12487/12488) की कोच संरचना में बदलाव किया गया है। ट्रेन में एक फर्स्ट एसी और एक पेंट्री कार कोच जोड़ा जाएगा, जबकि दो स्लीपर कोच हटाए जाएंगे। इससे स्लीपर श्रेणी की सीटें कम होंगी।

नई संरचना में एक फर्स्ट एसी, दो सेकेंड एसी, छह थर्ड एसी, एक थर्ड एसी इकोनामी, पांच स्लीपर, पांच सामान्य श्रेणी के कोच, एक पेंट्री कार, एक पावर कार और एक लगेज सह दिव्यांगजनयान होगा।

कुल कोचों की संख्या 23 रहेगी। ट्रेन का प्राथमिक अनुरक्षण अब आनंद विहार टर्मिनल के बजाय कानपुर में किया जाएगा।

डीआरसीसी सदस्य बछराज राखेचा, बिहार रेल के क्षेत्रीय सचिव चंदन भगत, राकेश रौशन, मांगीलाल गोलछा, गोपाल सोनू और सुभाष अग्रवाल सहित क्षेत्र के यात्रियों ने फैसले का स्वागत किया।

उनका कहना है कि पेंट्री कार की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पूर्णिया और अररिया के सांसदों ने भी सीमांचल क्षेत्र में फर्स्ट एसी और पेंट्री कार की सुविधा तथा रेल सेवाओं के विस्तार का मुद्दा कई बार लोकसभा में उठाया। इस संबंध में रेल मंत्रालय को पत्र भी भेजे गए।

यात्रियों ने टिकटों की बढ़ती मांग के मद्देनजर जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग की है।

उनका कहना है कि अतिरिक्त रेल सेवा शुरू होने से कन्फर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी। हालांकि, दो स्लीपर कोच हटने से इस श्रेणी की सीटों की उपलब्धता को लेकर चिंता भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें- छठ पर बिहार-बंगाल के रेल यात्रियों को राहत, सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल का झाझा-जसीडीह-मधुपुर में ठहराव, जानें टाइम टेबल

यह भी पढ़ें- बंगाल से जयपुर तक का सफर अब नई ट्रेन से, 4 नवंबर से चलेगी संतरागाछी-खातीपुरा एक्‍सप्रेस; देखें पूरा रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।