विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अररिया में सनसनी: लापता पंकज का शव बालू में दबा मिला, दोस्तों पर हत्या का संगीन आरोप

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:39 PM (IST)

सिकटी (अररिया) में 17 वर्षीय पंकज कुमार का शव दुर्गा अष्टमी की संध्या जागरण देखने निकलने के तीन दिन बाद बालू में दफन मिला।

जागरण देखने निकले किशोर का तीसरे दिन नदी किनारे मिला शव, हत्या का आरोप

जागरण देखने निकले किशोर का तीसरे दिन नदी किनारे मिला शव, हत्या का आरोप

HighLights

  1. पंकज कुमार का शव बालू के अंदर दफन मिला।

  2. जागरण देखने निकला था 17 वर्षीय किशोर पंकज।

  3. स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी।

संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। 19 अक्टूबर दुर्गा अष्टमी की संध्या बरदाहा में जागरण देखने निकले 17 वर्षीय पंकज कुमार का शव तीसरे दिन बुधवार की संध्या सिकटी थाना क्षेत्र के ठेंगापुर पंचायत स्थित पररिया घाट के समीप घने जंगल में बालू के अंदर दफन मिला।

शव बरामद होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त खोरागाछ पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी पंकज कुमार पुत्र रामटहल राम के रूप में हुई। बेटे की मौत से माता शांति देवी और पिता राम टहल राम सदमे में हैं।

स्वजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। सोमवार की रात से लापता पंकज का सुराग न मिलने पर स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन बुधवार शाम उसकी हत्या की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

WhatsApp Image 2026-10-22 at 7.14.55 PM

जानकारी के अनुसार, पंकज 19 अक्टूबर की शाम चार-पांच दोस्तों के साथ बरदाहा में जागरण देखने निकला था। देर रात्रि जब घर खाने के लिए नहीं लौटा तो उसकी बहन ने फोन की, लेकिन बातचीत के दौरान ही कॉल कट गया।

सुबह भी घर नहीं आया तो 20 अक्टूबर की सुबह से स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद स्वजनों ने गुमशुदगी की सूचना सिकटी पुलिस को दी।

बुधवार की दोपहर बाद पररिया घाट के समीप कास के जंगल में कुछ ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज दुर्गंध लगी।

घटना की सूचना पर सिकटी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा और बरदाहा थानाध्यक्ष इम्तियाज खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बालू हटाकर शव को बाहर निकॉल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की बहन ने पुलिस के समक्ष गोलू नामक युवक का जिक्र किया है। बहन के अनुसार, गोलू की ओर से धमकी देने के साथ पंकज को मारने की बात भी कही गई थी।

स्वजनों ने पंकज की हत्या में पांच दोस्तों की संलिप्तता का आरोप लगाया है। हालांकि, गोलू सहित अन्य लोगों की भूमिका और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पंकज की मौत के कारणों तथा हत्या के आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

इधर, मृतक की मां के फर्द बयान के आधार पर कांड संख्या 317/26 दर्ज किया गया है। जिसमें गोलू सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

WhatsApp Image 2026-10-22 at 7.14.56 PM

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की मां के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लीं गई है। अनुसंधान जारी है। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। साथ ही गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

स्वजनों के अनुसार, पंकज केरल में काम करता था। अपने माता-पिता, बहन तथा छोटे भाई के भरण-पोषण का जिम्मा उसके कंधे पर था।

कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारियां उठाने वाले पंकज की मौत से परिवार का सहारा छिन गया है। बेटे की मौत के बाद माता शांति देवी और पिता राम टहल राम का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

फोरेंसिक की टीम पहुंचकर कई सैंपल को कलेक्ट किया। एफएसएल टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। लैब टेस्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- नेपाल भेजी जा रही 75 बोरी यूरिया जब्त, अररिया में एसएसबी-कृषि विभाग की कार्रवाई, पिकअप छोड़ फरार हुए तस्कर

यह भी पढ़ें- अररिया में दरवाजे पर चढ़कर बदमाशों ने की गोलीबारी, मासूम के पेट को चीरते हुए मां के पैर में लगी गोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।