अररिया में चचरी पुल न होने से बलुआही धार में डूबकर दो महिलाओं की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
अररिया के नरपतगंज प्रखंड में बलुआही धार पार करते समय दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों में ...और पढ़ें

मृतका के घर पर जुटी लोगों की भीड़
HighLights
बलुआही धार पार करते समय दो महिलाओं की डूबकर मौत।
चचरी पुल न होने के कारण हुआ यह दुखद हादसा।
ग्रामीणों में आक्रोश, पुल निर्माण की मांग तेज।
संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे खेत में घास काटने जा रही आधे दर्जन महिलाएं बलुआही धार पार कर रही थी। इसी दौरान दो महिला बलुआही धार में पानी अत्यधिक रहने के कारण डूब गई।
जिसके बाद साथ में पार कर रही महिलाओं के हो हल्ला करने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर दोनों महिला को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा दोनों महिलाओं को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में कोहराम मचा
घटना की जानकारी फुलकाहा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। मृतक महिला की पहचान अमरोली वार्ड संख्या 13 निवासी 30 वर्षीय अर्चना देवी पत्नी कुंदन यादव एवं इसी वार्ड की रहने वाली 35 वर्षीय अड़हुल देवी पत्नी अरुण यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पाेस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हर बार यहां चचरी बनाया जाता था। लेकिन इस बार समय के अभाव में चचरी पुल नहीं बनाया गया। यहां के ग्रामीणों ने कई बार सांसद एवं विधायक से पुल निर्माण की मांग की है। लेकिन पुल निर्माण को लेकर किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर पुल रहता तो यहां इतनी बड़ी घटना नहीं घटती।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।