Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोबाइल के लिए चार महीने पहले घर आई पत्नी को दी मौत, पति समेत ससुरालवाले फरार; मृतका के शरीर पर मिले इस तरह के निशान

    By Prashant PrasharEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 01:39 PM (GMT+05:30)

    Araria News रेशमी परवीन अब इस दुनिया में नहीं रही। 22 वर्षीय नवविवाहिता की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। रेशमी के शरीर पर कई निशान भी मिले हैं। कुछ म ...और पढ़ें

    मोबाइल के लिए चार महीने पहले घर आई पत्नी को दी मौत, पति समेत ससुरालवाले फरार
    मोबाइल के लिए चार महीने पहले घर आई पत्नी को दी मौत, पति समेत ससुरालवाले फरार

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज प्रखंड के भाग कोहलिया चौरा परवाहा में शनिवार की सुबह महज एक मोबाइल के लिए चार महीने पहले ब्याही गई एक नव विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

    घटना के बाद सभी आरोपित फरार बताए जाते हैं। मृतका रेशमी परवीन 22 वर्ष खाबदह डुमरिया शेख टोला वार्ड 15 निवासी स्व मु. नासीम की पुत्री बताई जाती है। जिसकी शादी चार माह पहले चौरा परवाहा वार्ड संख्या 11 निवासी सनाउल्लाह से हुई थी।

    मृतका के भाइयों ने क्या बताया?

    घटना के संदर्भ में मृतका के भाई मु. निजाम एवं जीजा मु. शाहनवाज ने बताया कि चार माह पहले ही शादी हुई थी। बहनोई और उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उनकी बहन को प्रताड़ित करता था।

    बीते शुक्रवार की शाम को उनका बहनोई सनाउल्लाह डुमरिया ससुराल आया था, जबकि उनकी बहन ससुराल में ही थी। बहनोई घर पर आने के साथ ही मोबाइल के लिए 10 हजार रूपये की मांग करने लगा।

    पैसे की अनुपलब्धता को लेकर तत्काल उन्हें एक हजार रूपये देकर विदा किया गया, जिस पर वह गुस्सा होकर धमकी दिया कि पैसे नहीं दिए न। बहन को ही मार देंगे और बहस के बाद वह वहां से रवाना हो गया।

    ढाई बजे के करीब बहनोई ने फोन करके जानकारी दी कि रेशमी परवीन सो गई है, उसे कुछ हो गया है, जिसके बाद सुबह बहन के ससुराल आने पर घर के सभी सदस्य गायब मिले और बहन का शव मिला।

    खबरें और भी

    शरीर पर थे कई निशान

    उसके गले में रस्सी के निशान के साथ शरीर पर मारपीट के निशान और एक अंगुली के कटे होने की बात स्वजनों ने बताया। मृतका के भाई और जीजा शाहनवाज ने पति सनाउल्लाह पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

    स्वजन ने पति समेत ससुराल के आधे दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि देर शाम तक स्वजनों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

    शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में विभिन्न बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। उन्होंने आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की बात कही है।

    ये भी पढे़ं -

    बिहार को विशेष दर्जे की मांग पर Nitish Kumar पर भड़के Sushil Modi, कहा- खुद शिक्षकों को वेतन दे नहीं रहे और…

    हरियाणा पुलिस पहुंची बिहार, गया से दुष्कर्म के आरोपित को किया गरिफ्तार