Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर ना खरीदें ये 3 चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से हो सकते हैं वंचित

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 03:53 PM (IST)

    अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। यह दिन अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है, जिसमें पूजा-पाठ, दान और खरीदारी का विशेष महत्व है। इस दि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कलेर (अरवल)। अक्षय तृतीया 20 अप्रैल सोमवार को पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस पर्व को अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए किसी भी शुभ कार्य का फल अक्षय रहता है।

    यही कारण है कि इस दिन पूजा-पाठ, दान और खरीदारी का विशेष महत्व होता है। आचार्य अजय जी ने बताया कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर होगा और इसका समापन 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर होगा।

    उदयातिथि के अनुसार, यह पर्व 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है, यानी बिना विशेष मुहूर्त देखे भी कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है।

    अक्षय तृतीय पूजा विधि

    श्रद्धालु प्रातःकाल स्नान कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को शुद्ध जल से स्नान कराएं। इसके बाद भगवान विष्णु को पीला चंदन और माता लक्ष्मी को कुमकुम का तिलक लगाकर लाल वस्त्र एवं पुष्प अर्पित करें।

    खबरें और भी

    सोना-चांदी खरीदें

    विधिपूर्वक पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस दिन सोना-चांदी के आभूषण खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। इस अवसर पर लोग आभूषण, सिक्के और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदते हैं।

    एल्युमीनियम, स्टील और प्लास्टिक के बर्तन ना खरीदें

    पीले रंग की वस्तुओं की खरीद विशेष फलदायी होती है। पीली कौड़ी, सरसों, धार्मिक पुस्तकें, फर्नीचर और नए कपड़े खरीदकर घर लाना शुभ माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में समृद्धि आती है।

    एल्युमिनियम, स्टील और प्लास्टिक के बर्तन खरीदना अशुभ माना गया है। ऐसे में आप मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित हो सकते हैं।

    अध्यात्म से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.zoo-starazagora.com/spiritual-hindi.html