अरवल जिले के 20 गांव बनेंगे 'आदर्श ग्राम', ग्राउंड जीरो पर सर्वे का काम तेज
अरवल जिले के 20 गांवों को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत आदर्श ग्राम के रूप में चुना गया है। इन गांवों में सर्वेक्षण कर आधारभूत सुविध ...और पढ़ें

अरवल जिले के 20 गांव बनेंगे 'आदर्श ग्राम', ग्राउंड जीरो पर सर्वे का काम तेज (AI Generated Image)
HighLights
अरवल के 20 गांव आदर्श ग्राम योजना में चयनित।
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत विकास।
सर्वेक्षण के बाद ग्राम विकास योजनाएं होंगी तैयार।
जागरण संवाददाता, अरवल। जिले के 20 गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कल्याण विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत इन गांवों में सर्वेक्षण शुरू हो गया है।
सर्वे के आधार पर प्रत्येक गांव की वास्तविक जरूरतों का आकलन कर ग्राम विकास योजना तैयार की जाएगी। इसके बाद इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास की कार्ययोजना बनाई जाएगी। योजना के तहत जिले के सभी पांच प्रखंडों के 20 गांवों का चयन किया गया है।
इन गांवों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की आबादी 40 प्रतिशत या उससे अधिक है। सरकार का उद्देश्य इन गांवों में सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को कम करते हुए लोगों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है।
सर्वेक्षण का कार्य विकास मित्रों और टोला सेवकों के माध्यम से कराया जा रहा है। टीम गांव-गांव जाकर पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आवास, बिजली, स्वच्छ ईंधन, इंटरनेट, बैंकिंग सुविधा, कृषि, सिंचाई, कौशल विकास, आजीविका, सामाजिक सुरक्षा और डिजिटलीकरण का आकलन कर रही है।
इन गांवों का हुआ है चयन
सदर प्रखंड के कोनिका और सैदपुर, कलेर प्रखंड के इन्ज़ोर और ओझा बीघा, बंशी प्रखण्ड के मखमिलपुर, गंगापुर, गाजीपुर,बिथरा, कुर्था प्रखंड के सहवाजपुर, जगदीशपुर, दरहेटा, हेलालपुर, सालेपुर और करपी प्रखंड के कसौटी, खजुरी, मिल्की,बाजितपुर, करवाहंकार, झीकटिया और पीढ़ो गाँव को आदर्श ग्राम के रूप में चयन किया गया है।
खबरें और भी
क्या कहते हैं पदाधिकारी?
इस माह के अंत तक सर्वेक्षण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि शीघ्र ही ग्राम विकास कार्ययोजना तैयार कर योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा सके। - आर.के दास, जिला कल्याण पदाधिकारी