Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Most Wanted: अरवल का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल गिरफ्तार, 1 लाख रुपये का था इनाम; 10 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 09:16 PM (GMT+05:30)

    Bihar Most Wanted Criminal बिहार के अरवल जिले में एक मोस्ट वांटेड क्रिमिनल को अरेस्ट किया गया है। उसपर एक लाख रुपये का इनाम है। कुख्यात अपराधी औरंगाबा ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. औरंगाबाद का है निवासी, विभिन्न जिलों में दर्ज हैं 10 से ज्यादा संगीन मामले
    2. गिरोह में शामिल होकर भी कई आपराधिक घटनाओं को दे चुका है अंजाम
    3. लंबे समय से पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था मोस्ट वांटेड क्रिमिनल

    संवाद सूत्र, कलेर (अरवल)। अरवल जिले के मेहंदिया थाने की पुलिस ने रविवार को एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी राजेश पासवान उर्स काना को अरवल के बलिदाद बाजार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के भरुब गांव का निवासी है।

    एसडीपीओ कृति कमल ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी राजेश पासवान उर्फ काना पर विभिन्न जिलों के 10 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। जिले के टॉप वन अपराधियों की सूची में इसका नाम शामिल था। हत्या, लूट और डकैती जैसे कांडों में यह आरोपित रहा है। लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रखा था।

    लूट और डैकैती के कई मामले दर्ज

    पुलिस मुख्यालय ने कुख्यात की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके खिलाफ औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना में लूट व डकैती के सात मामले, अरवल जिले के मेहंदिया थाने में चार, करपी के शहर तेलपा थाने में दो एवं कलेर थाना में लूट व डकैती के दो मामले दर्ज हैं।

    यह अंतरराज्यीय अपराधियों के गिरोह में शामिल होकर भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। एसडीपीओ ने बताया कि दर्ज कांडों में स्पीडी ट्रायल चलाकर कुख्यात को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

    हथियार व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    कलेर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आगनुर नहर पईन के समीप से एक कट्टा व नौ कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है।

    खबरें और भी

    थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। दूसरा विधि विरुद्ध बालक है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है एवं आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें-

    पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में 4 करोड़ की लूट, सोने के जेवर और हीरे लेकर अपराधी फरार; जांच तेज

    बिहार के सात मोस्ट वांटेड अपराधियों पर STF ने घोषित किया इनाम, गिरफ्तारी पर इतनी मिलेगी राशि