Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरवल में भीषण सड़क हादसा: हाईवा-ऑटो की टक्कर में पति-पत्नी समेत 4 की मौत, 2 घायल

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 02:58 PM (IST)

    अरवल में एनएच-139 पर हाइवा और ऑटो की भीषण टक्कर में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे ...और पढ़ें

    हादसे के बाद घटनास्‍थल पर लगी भीड़।

    हादसे के बाद घटनास्‍थल पर लगी भीड़।

    HighLights

    1. अरवल में हाइवा-ऑटो टक्कर में चार लोगों की मौत।

    2. मृतकों में पति-पत्नी समेत चार, दो लोग घायल।

    3. आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-139 को एक घंटे जाम किया।

    संवाद सहयोगी, कलेर (अरवल)। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर संडा के समीप शनिवार को पटना-औरंगाबाद एनएच-139 पर हाइवा व आटो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। 

    मृतकों की पहचान जिले के परासी थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी राजगीर राम एवं उनकी पत्नी मनीषा देवी, गुल्ली बिगहा निवासी अमरजीत कुमार तथा सदर थाना क्षेत्र के भदासी निवासी रंजीत राजवंशी के रूप में हुई है।

    घायलों में मेहंदिया थाना क्षेत्र के वलिदाद निवासी सुनील कुमार तथा परासी थाना क्षेत्र के बल्लोपुर निवासी आटो चालक महेंद्र राम शामिल हैं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 

    घटनास्‍थल पर ही दो की मौत

    हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो लोग अस्‍पताल में जिंदगी की जंग हार गए।

    राजगीर राम अपनी पत्नी के साथ बैंक से रुपये निकालने के लिए अरवल आ रहे थे, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही दोनों की जीवन यात्रा समाप्त हो गई।

    एक घंटे तक एनएच जाम 

    हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक एनएच-139 को जाम कर दिया।

    इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    अधिकारियों ने लोगों को समझाकर, आवश्यक कार्रवाई और सरकारी प्रावधानों के तहत हर संभव सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका। घटना के बाद हाईवा का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।