Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरवल में पति के सामने ऑटो से खींचकर पत्नी की गोली मारकर हत्या, गवाही देकर लौट रही थी महिला

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:50 PM (GMT+05:30)

    अरवल के करपी थाना क्षेत्र में पति के सामने एक 28 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

    जांच में जुटी पुलिस। (जागरण)

    जांच में जुटी पुलिस। (जागरण)

    HighLights

    1. अरवल में पति के सामने महिला की गोली मारकर हत्या।

    2. महिला कोर्ट में गवाही देकर जहानाबाद लौट रही थी।

    3. पूर्व पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

    संवाद सूत्र, करपी (अरवल)। करपी थाना क्षेत्र के कोहरौल बाजितपुर गांव के निकट शुक्रवार की देर शाम एक 28 वर्षीय महिला की गोली मार हत्या कर दी गई।

    वह अपने पति के साथ अरवल कोर्ट में एक केस में गवाही देकर जहानाबाद लौट रही थी। महिला की पहचान जहानाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा गांव निवासी शोभा कुमारी के रूप में की गई। महिला ने दो शादियां की थी।

    पहले पति से विवाद चल रहा था ,उसी केस में गवाही देने अरवल कोर्ट आई थी। महिला ने दूसरी शादी किंजर थाना क्षेत्र के चिरारी बिगहा निवासी पप्पू कुमार से की थी।

    पप्पू अपने ससुराल टेनी बिगहा में ही पत्नी के साथ रहते थे। शुक्रवार को कोर्ट में गवाही देने के लिए दोनों अरवल गए थे, जहां से देर शाम ऑटो रिजर्व कर घर वापस लौट रहे थे।

    इमामगंज-अरवल मुख्य मार्ग पर बाजितपुर मोड़ के निकट दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने जबरन ऑटो रुकवाया और महिला को आटो से खींचकर गोली मार दी। गोली लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    महिला की हत्या के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पति पप्पू कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को आनन फानन सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया।

    घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष

    घटनास्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस में दो कारतूस बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही करपी थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की।

    पुलिस उपाधीक्षक कुमार संजय ने बताया कि महिला अपने पति पप्पू कुमार के साथ अरवल से जहानाबाद लौट रही थी। बाजितपुर मोड़ के निकट ऑटो से खींचकर गोली मार दी गई।

    घटनास्थल से दो कारतूस बरामद किया गया है। एफएसएल की टीम के द्वारा घटनास्थल की जांच की गई है तथा साक्ष्य को एकत्रित किया गया है। मामले में महिला के पूर्व पति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कटिहार में आवास सहायक की दो पत्नियों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, बीच-बचाव में फंसा पति