विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arwal News: 'दहेज में भैंस की नहीं दी'; नई बहू की गला दबाकर हत्या मामले में आरोप, ससुराल वाले फरार

Published: Mon, 14 Apr 2025 12:38 PM (IST)

बिहार के अरवल जिले में एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। दहेज में भैंस ...और पढ़ें

अलवर में दहेज के लिए महिला की हत्या
अलवर में दहेज के लिए महिला की हत्या

HighLights

  1. अरवल में दहेज में भैंस नहीं देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या
  2. गांव के स्कूल के बरामदे पर रोती मिली मृतका की डेढ़ साल की बच्ची

जागरण संवाददाता, अरवल। जिले के कुर्था प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज मे भैंस देने की मांग को पूरा नहीं किया था, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई।

शव को छोड़कर फरार हुए ससुराल वाले

रविवार की रात्रि आरोपित सुसराल वाले शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे पहले ग्रामीणों को घटना की भनक लग गई। सूचना पर पुलिस और मायके वाले पहुंच गए, लेकिन इससे पहले ससुराल वाले शव को घर में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्कूल के बरामदे में  मिली मासूम

मृतक महिला की डेढ़ माह की एक बच्ची घर से दूर गांव के स्कूल के बरामदे पर सोमवार की अल सुबह रोती हुई मिली। यह घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के बड़हिया गांव की है। विवाहिता की पहचान जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के अजय बिगहा निवासी शैलेंद्र कुमार की बहन अनीता कुमारी के रूप में की गई है।

2004 में हुई शादी

भाई के अनुसार 2024 में अनीता की शादी बड़हिया निवासी सत्यम कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज में एक भैंस मांगने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वाले अनीता को प्रताड़ित करते थे।

मृतक अनीता कुमारी (फाइल फोटो)

डेढ़ महीने पहले हुई बेटी

डेढ़ माह पहले अनीता ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना और बढ़ गई। मायके से भैंस नहीं लाने पर रविवार को अनीता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही ससुराल वाले डेढ़ माह की बच्ची को स्कूल के बरामदे पर छोड़कर भाग गए।

मृतका के भाई ने हत्याकांड को लेकर अनीता के पति सत्यम कुमार, देवर सुंदरम कुमार ,ससुर गन्नू यादव व सास सीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

ये भी पढ़ें

Saharsa News: सहरसा में भूंजा बेचने वाले की हत्या से इलाके में दहशत, सिर काटकर ले गए हत्यारे

Patna News: मोकामा में दिल दहला देने वाली घटना, युवती के सिर में मारी 4 गोलियां, पाईन किनारे फेंका शव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।