यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Crime : रेड लाइट एरिया से आठ लड़कियों को कराया गया मुक्त, तीन दलाल गिरफ्तार
Bihar Crime बिहार के अरवल में पुलिस ने रेड लाइट एरिया में रविवार को बड़ी छापेमारी करते हुए देह व्यापार में धकेली गई आठ लड़कियों को मुक्त कराया है। पु ...और पढ़ें

HighLights
- मुक्त कराई गई लड़कियों में कई नाबालिग
- पुलिस ने मौके से पांच ग्राहकों को भी पकड़ा
जागरण संवाददाता, अरवल। सदर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया (Red Light Area) में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार में लिप्त आठ लड़कियों को मुक्त कराया है। इनमें कई नाबालिग (Minor Girls) हैं।
पुलिस ने मौके से पांच ग्राहकों व तीन दलालों को भी गिरफ्तार किया है। पांचों ग्राहक शराब के नशे में थे। मौके से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। शराब की कई खाली व भरी बोतलें भी मिलीं।
गुप्ता सूचना पर मारा छापा
पुलिस (Arwal Police) को गुप्त सूचना मिली थी कि रेड लाइट एरिया में बाहर की लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है और शराब पार्टी (Liquor Party) चल रही है।
सूचना पर एसडीओ राजीव रोशन, डीएसपी राजीव रंजन, अंचलाधिकारी समेत सात थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी से रेड लाइट एरिया (Raid In Red Light Area) में हड़कंप मच गया। जश्न मना रहे, कई भाग खड़े हुए।
शराबियों पर अलग से केस दर्ज
सीओ के बयान पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। उत्पाद अधिनियम के तहत उत्पाद थाने में भी मद्य निषेध निरीक्षक सुनील कुमार के बयान पर पांच शराबियों पर अलग से केस (Liquor Case) किया गया है।
एसपी मो कासिम ने बताया कि रेड लाइट एरिया से मुक्त कराई गई लड़कियां ओडिशा, बंगाल, मुजफ्फरपुर आदि जगहों की हैं।
इनके साथ बैठकर शराब पी रहे ग्राहक पंकज कुमार, अभय राणा, राकेश कुमार, नरेश कुमार, विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया।
.jpg)
नाबालिग लड़कियों ने कई लोगों के नाम बताए
साथ ही दलाल शिव प्रसाद बहेरा, ओडिशा, पुरी व प्रफुल्ल कुमार प्रधान, कटक, थाना महंगा एवं पंकज कुमार, शाहगंज, भोजपुर को गिरफ्तार किया गया।
सभी से पुलिस पूछताछ (Bihar Police) कर रही है। लड़कियों ने पूछताछ में कई लोगों के नाम बताए हैं। इनकी निशानदेही पर कई जगह छापेमारी (Raid) की जाएगी।