Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan India Time: चंद्र ग्रहण के बाद सबसे पहले करना होगा ये काम, फिर शुरू करें पूजा

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 06:56 PM (IST)

    मार्च माह की शुरुआत में 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह खगोलीय घटना शाम 6 बजे से 6:45 बजे तक लगभग 45 मिनट (Chandra Grahan Time 2026) तक द ...और पढ़ें

    आज साल का पहला चंद्र ग्रहण, 45 मिनट तक दिखेगा खास नजारा!

    आज साल का पहला चंद्र ग्रहण, 45 मिनट तक दिखेगा खास नजारा!

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कलेर (अरवल)। मार्च माह की शुरुआत में आकाश में एक खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। तीन मार्च यानी आज वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026) पड़ेगा, जिसे लेकर लोगों में उत्सुकता है। साफ मौसम रहने पर यह नजारा खुले आसमान में आसानी से देखा जा सकेगा।

    आचार्य अजय जी के अनुसार, ग्रहण की अवधि लगभग 45 मिनट (Chandra Grahan India Time) तक रह सकती है। शाम करीब छह बजे से 6:45 बजे के बीच इसका प्रभाव दिखाई देने की संभावना है।

    क्यों लगता है चंद्र ग्रहण?

    चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसी कारण चंद्रमा का रंग हल्का लाल या तांबे जैसा दिखाई देता है। आम बोलचाल में इसे 'ब्लड मून' (Blood Moon India Tim) भी कहा जाता है।

    ग्रहण से पहले सूतक काल

    हालांकि, यह एक प्राकृतिक खगोलीय प्रक्रिया है और इससे किसी प्रकार का प्रत्यक्ष नुकसान नहीं होता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण से पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। इस दौरान मंदिरों के पट बंद रखे जाते हैं और पूजा-पाठ व भोजन बनाने से परहेज किया जाता है।

    ग्रहण समाप्ति के बाद सबसे पहले स्नान और फर दान और पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कई स्थानों पर विशेष आरती और शुद्धिकरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

    क्या कहते हैं ज्योतिष?

    ज्योतिषाचार्य संजय पाठक ने बताया कि ग्रहण का प्रभाव विभिन्न राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ सकता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह एक सामान्य खगोलीय घटना है।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग के अनुसार, यदि आसमान साफ रहा तो लोग इस खगोलीय दृश्य का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित तरीके से इस प्राकृतिक घटना को देखें।