विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काको जेल से फरार बंदी रामबाबू 36 घंटे में रोहतास से गिरफ्तार ससुराल में छिपा था आरोपित

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:08 PM (IST)

जहानाबाद की काको जेल से फरार हुआ कैदी रामबाबू 36 घंटे के भीतर रोहतास जिले से गिरफ्तार कर लिया गया ...और पढ़ें

फरार बंदी 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार

फरार बंदी 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार

HighLights

  1. काको जेल से फरार कैदी रामबाबू रोहतास से गिरफ्तार।

  2. अरवल पुलिस ने 36 घंटे के भीतर आरोपित को पकड़ा।

  3. पुलिस अभिरक्षा में लापरवाही की जांच के आदेश दिए गए।

जागरण संवाददाता अरवल। जहानाबाद के काको मंडल कारा गेट से पुलिस अभिरक्षा से फरार अरवल जिले के बैदराबाद निवासी गोरख चाैधरी के पुत्र रामबाबू को अरवल पुलिस ने 36 घंटे के भीतर बाद रोहतास जिले से गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने ससुराल रोहतास थाना अंतर्गत नवाडीह गांव में छिपकर रह रहा था। 

जेल गेट से फरार होने के बाद आरोपित जहानाबाद स्टेशन पहुंचा, वहां से ट्रेन पर सवार होकर सासाराम और फिर अपने ससुराल रोहतास चला गया था। जेल गेट से उसके फरार होने की सूचना पर अरवल एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। 

केस के आइओ के बयान पर केस दर्ज

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए आरोपित को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रोहतास जिले से गिरफ्तारी के बाद उसे अरवल लाया गया। 

अरवल कोर्ट में पेशी के बाद उसे जहानाबाद कोर्ट में भी पेश किया जाएगा, उसके फरार होने का केस काको थाने में केस के आइओ के बयान पर दर्ज किया गया था।

पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया

गौर हो कि अरवल सदर थाना क्षेत्र के कंसोपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान से गत 20 अक्टूबर की रात एक साथ पांच मोबाइल चोरी कर भागे आरोपित को गृहस्वामी रंजीत कुमार समेत ग्रामीणों ने बैदराबाद मछली बाजार से पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। 

बुधवार को अरवल कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जहानाबाद मंडल कारा, काको भेजा गया था, जहां जेल गेट से आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। 

अरवल एसपी ने आरोपित के फरार होने की घटना में लापरवाही बरतने वाले संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश एसडीपीओ कुमार संजय को दिया गया था। 

अरवल सदर थाने के सब इंस्पेक्टर शिवशंकर व एक सिपाही व चालक बोलेरो गाड़ी से आरोपित को लेकर गए थे, जिनकी अभिरक्षा से आरोपित फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें- अरवल में चोरी का विरोध करने पर मर्डर, बदमाशों ने ट्रक चालक को चाकू से गोदा; मौके पर मौत


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।