Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरवल उत्पाद थाना की हाजत में बंद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; NH-139 जाम

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 10:30 AM (IST)

    अरवल उत्पाद थाना की हाजत में बंद एक युवक अनिल कुमार उर्फ टुनटुन की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए NH-139 जाम कर दिया। परिजनो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अरवल उत्पाद थाना हाजत में युवक की मौत।

    2. परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया।

    3. गुस्साए लोगों ने NH-139 को एक घंटे तक जाम किया।

    जागरण संवददाता, अरवल। अरवल उत्पाद थाना की हाजत में बंद शराब पीने के आरोपित एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन का गुस्सा फूट पड़ा। हाजत के अंदर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उत्पाद थाना में जमकर हंगामा किया और बाद में भगत सिंह चौक के समीप पटना -औरंगाबाद एनएच-139 को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। 

    सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

     शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया

    मृतक की पहचान रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ टुनटुन के रूप में हुई है। सोमवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पीने के आरोप में अनिल को हिरासत में लेकर उत्पाद थाना की हाजत में बंद किया था। देर रात स्वजन को सूचना दी गई कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। 

    स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें अनिल की मौत की जानकारी दी। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाए जाने पर स्वजन और ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। 

    पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग 

    पीड़ित परिवार को मुआवजा देने तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

    WhatsApp Image 2026-07-14 at 9.58.34 AM

    मृतक के भतीजे अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि अनिल सोमवार की शाम मेहंदिया थाना क्षेत्र के वलिदाद गांव किसी काम से गए थे, जहां से उत्पाद विभाग की टीम उन्हें पकड़कर थाना ले गई। उनका कहना है कि हाजत के अंदर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे शरीर पर कई जगह चोट और कटने के निशान थे। 

    खबरें और भी

    पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।