Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरवल में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक ही गांव के दो दोस्तों की मौत

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 03:27 PM (IST)

    अरवल के कलेर में एनएच-139 पर हरदिया मोड़ के पास बाइक पेड़ से टकराने से वलिदाद गांव के दो 14 वर्षीय किशोरों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    सड़का हादसे में दो की मौत ( एआई जेनरेटेड तस्वीर)

    सड़का हादसे में दो की मौत ( एआई जेनरेटेड तस्वीर)

    HighLights

    1. अरवल में भीषण सड़क हादसे में दो किशोरों की दर्दनाक मौत।

    2. बाइक अनियंत्रित होकर हरदिया मोड़ के पास पेड़ से टकराई।

    3. वलिदाद गांव के प्रेम और नीतीश ने रास्ते में दम तोड़ा।

    संवाद सूत्र, कलेर (अरवल)। मेहंदिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर हरदिया मोड़ के समीप सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। 

    मृतकों की पहचान वलिदाद गांव निवासी अनिल नट के 14 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार तथा विश्वकर्मा नट के 14 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। 

    सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई बाइक

    बताया जाता है कि दोनों किशोर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। हरदिया मोड़ के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कलेर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल, अरवल रेफर कर दिया। 

    एक ही गांव के दो किशोरों की मौत

    सदर अस्पताल में भी हालत चिंताजनक रहने पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 

    अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार सुन हर किसी की आंखें नम हो गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया। एक ही गांव के दो किशोरों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जिन घरों में सोमवार की सुबह बच्चों की हंसी गूंज रही थी, वहां शाम होते-होते मातम छा गया। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और हर किसी की जुबान पर इस दर्दनाक हादसे की चर्चा है।

    खबरें और भी