Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद में सड़क हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने एनएच-139 पर शव रखकर लगाया जाम

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 01:37 PM (IST)

    औरंगाबाद के ओबरा में सड़क हादसे में 10 वर्षीय मनीष कुमार की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर NH-139 जाम कर दिय ...और पढ़ें

    एनएच-139 पर शव रखकर लगाया जाम

    एनएच-139 पर शव रखकर लगाया जाम

    HighLights

    1. सड़क हादसे में 10 वर्षीय मनीष कुमार की मौत।

    2. मुआवजे, स्पीड ब्रेकर की मांग पर NH-139 जाम।

    3. अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।

    संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद)। ओबरा प्रखंड के देवकली बिगहा निवासी 10 वर्षीय मनीष कुमार की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और स्वजन शुक्रवार सुबह देवकली मोड़ के पास औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ एनएच-139 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। 

    ग्रामीण स्वजन को उचित मुआवजा देने तथा देवकली बिगहा के पास स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग की। लगभग दो घंटे तक चले जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

    पटना की ओर जाने वाले वाहनों से लेकर पटना से औरंगाबाद की तरफ जाने वाले सभी वाहन जाम में फंसे रहे। विद्यालयों के बच्चे भी घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों और छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक

    ग्रामीणों ने बताया कि मनीष कुमार, रामप्रसाद राजवंशी एवं अन्नपूर्णा देवी का सबसे छोटा पुत्र था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई संतोष कुमार और मंझले भाई नीतीश कुमार हैं। अत्यंत गरीब परिवार से आने वाले मनीष की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    ग्रामीणों के अनुसार मनीष कुमार और 10 वर्षीय रोहित कुमार ओबरा बाजार से कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों सब्जी विक्रेता 58 वर्षीय रामेश्वर साव के ठेले पर बैठ गए। इसी दौरान औरंगाबाद की ओर से तेज गति से आ रही एक अज्ञात वाहन और एक कार असंतुलित होकर ठेले से टकरा गई। 

    खबरें और भी

    हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल 

    हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले ओबरा से जिला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया। गया ले जाने के दौरान रास्ते में ही मनीष की मौत हो गई। वहीं घायल रामेश्वर साव एवं रोहित कुमार को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। 

    सूचना मिलते ही ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार तथा प्रभारी अंचलाधिकारी राजनारायण राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने और स्पीड ब्रेकर निर्माण की दिशा में पहल का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।