विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amit Shah Bihar Visit : बिहार में अमित शाह की रैली, जमीनी मुद्दों का जिक्र और देश की अर्थव्यवस्था पर कही ये बात

Published: Wed, 10 Apr 2024 05:44 PM (IST)

Amit Shah Bihar Visit भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के ...और पढ़ें

Amit Shah Bihar Visit अमित शाह की रैली जमीनी मुद्दों का जिक्र और देश की अर्थव्यवस्था पर कही ये बात
Amit Shah Bihar Visit अमित शाह की रैली जमीनी मुद्दों का जिक्र और देश की अर्थव्यवस्था पर कही ये बात

जाटी, औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बुधवार को औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरारू में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की।

शाह के संबोधन से पहले नारेबाजी हुई। इस दौरान उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का जिक्र किया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा-

  • कर्पूरी ठाकुर को कांग्रेस और राजद की सरकार आई व गई, लेकिन कभी भारत रत्न नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भारत रत्न देकर सम्मानित किया।
  • शाह ने दावा किया कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।
  • उन्होंने भाषण में अयोध्या में राम मंदिर बनने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केस भी जीता, भूमि पूजन भी किया, रामलला को मंदिर में विराजमान किया। अब रामलला पहली बार अपना बर्थडे 17 तारीख को अपने मंदिर में मनाएंगे।
  • शाह ने इस दौरान अनुच्छेद 370 का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि 10 साल में अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 12 करोड़ लोगों को शौचालय, 10 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया।
  • शाह ने कहा कि आज दिल्ली में बैठा बेटा पांच करोड़ तक का इलाज करा देता है।
  • स्थानीय मुद्दों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि औरंगाबाद को नक्सल मुक्त करा दिया। औरंगाबाद में 38 और गया में 66 बैंक शाखाएं खुली हैं। औरंगाबाद में नब्बे हजार घर बने हैं। पटना-औरंगाबाद एमएच का सर्वे का काम चल रहा है।

भ्रष्टाचार का दाग नहीं

शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 23 साल से भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा। शाह ने कहा कि सहारा का सारा पैसा दे देना है।

उन्होंने कहा कि अभी झारखंड में कांग्रेस के सांसद के घर से साढ़े तीन सौ करोड़ मिला। शाह ने ईडी की कार्रवाई और भ्रष्टाचारियों को जेल का भी जिक्र किया।

लोकसभा चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ओडिशा की लोकसभा चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav : 'चाचा का सम्मान करते हैं, लेकिन...', तेजस्वी की नीतीश को नसीहत, चिराग पर कसा तीखा तंज

Bihar Politics: राजद को झटका! मोतिहारी में इस नेता ने छोड़ा लालू का साथ, BJP की सदस्यता ली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।