Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NTPC की वजह से लोगों की उम्र घटी! बिहार के इस शहर में पूर्व सांसद का बड़ा दावा, आंदोलन की चेतावनी

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 06:53 PM (IST)

    पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नबीनगर में पुनपुन महोत्सव के दौरान एनटीपीसी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी परियोजनाओं से क्षेत्र में प्रदूषण बढ ...और पढ़ें

    पुनपुन महोत्सव में सांसकृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह, बीडीओ अरुण कुमार सिंह एवं अन्य।

    पुनपुन महोत्सव में सांसकृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह, बीडीओ अरुण कुमार सिंह एवं अन्य।

    HighLights

    1. एनटीपीसी से नबीनगर में प्रदूषण बढ़ा, तापमान में वृद्धि।

    2. लोगों की औसत आयु 10 साल घटी, आनंद मोहन का दावा।

    3. स्थानीय नौकरी, सीएसआर विकास हेतु व्यापक बंद की चेतावनी।

    संवाद सूत्र, नबीनगर (औरंगाबाद)। प्रखंड के टंडवा पुनपुन नदी के तट पर स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित पुनपुन महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार के कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद आनंद मोहन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, बीईओ राज नारायण राय, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी आदि ने किया।

    मौके पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि एनटीपीसी (NTPC) के सामाजिक विकास की राशि दूसरे शहरों में नहीं जाएगी।

    उन्‍होंने कहा क‍ि नबीनगर में दो-दो एनटीपीसी परियोजनाओं के कारण क्षेत्र को केवल धूल, धुआं और राख मिल रहा है। इलाके का तापमान लगभग पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।

    लोगों की औसत उम्र 10 वर्ष तक कम हो गई है। बिजली परियोजनाओं के कारण भविष्य में लोगों की जमीन बंजर हो जाएगी।

    उन्‍होंने कहा कि सारे कष्ट स्थानीय लोग झेलेंगे और नौकरियां रिश्तेदारों और चहेतों को मिलेंगी यह स्थिति अब स्वीकार्य नहीं है।

    एनटीपीसी में स्‍थानीय लोगों को म‍िले नौकरी 

    कहा कि एनटीपीसी में स्थानीय लोगों को नौकरी मिले और सीएसआर फंड से नबीनगर एवं बारुण क्षेत्र का विकास किया जाए।

    पूर्व सांसद ने पुनपुन नदी को क्षेत्र की मां बताते हुए कहा कि नदी गंभीर रूप से प्रदूषित हो चुकी है। नदी के चौड़ीकरण, उड़ाही और अतिक्रमण मुक्त किए जाने की आवश्यकता है।

    पूर्व सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे नबीनगर, बारुण और टंडवा समेत आसपास के क्षेत्रों से समर्थन लेकर पूर्ण बंदी करेंगे।

    उन्होंने कहा कि यह बंदी इतनी व्यापक होगी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। तीन प्रमुख मांगों में पुनपुन नदी का जीर्णोद्धार, नबीनगर को अनुमंडल का दर्जा एवं दोनों एनटीपीसी परियोजनाओं के सीएसआर फंड से नबीनगर-बारुण का विकास शामिल है।