विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कम खर्च में स्वरोजगार का मौका, मशरूम की खेती के लिए 80% सब्सिडी दे रही बिहार सरकार; किट फ्री  

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:52 PM (IST)

औरंगाबाद जिले में कम जमीन पर अधिक आय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए मशरूम उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मशरूम हट। फोटो जागरण

मशरूम हट। फोटो जागरण

HighLights

  1. कम जमीन पर अधिक आय के लिए मशरूम उत्पादन।

  2. मशरूम हट निर्माण पर 80% और किट पर 100% अनुदान।

  3. आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, जिला कृषि कार्यालय से संपर्क करें।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। कम जमीन में अधिक आय अर्जित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जिले में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।

नीति आयोग की आकांक्षी प्रखंड योजना के तहत मशरूम हट निर्माण और मशरूम किट वितरण की योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत पात्र लाभुकों को मशरूम हट निर्माण पर 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा, जबकि मशरूम किट 100 प्रतिशत अनुदान पर दी जाएंगी।

इच्छुक किसानों और लाभुकों के पास आवेदन करने के लिए सीमित समय बचा है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

डीएम अभिलाषा शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित योजना के तहत आकांक्षी प्रखंडों की सभी पंचायतों में एक-एक मशरूम हट का निर्माण कराया जाएगा।

कुल 80 मशरूम हट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा मशरूम उत्पादन शुरू करने के इच्छुक किसानों और लाभुकों को प्रोत्साहित करने के लिए 2000 मशरूम किट वितरित की जाएंगी। इन किट पर लाभुकों को शत-प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है।

कैसे मिलेगा लाभ?

योजना के माध्यम से कम भूमि वाले किसान भी मशरूम उत्पादन को आजीविका के विकल्प के रूप में अपना सकेंगे।

योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र लाभुकों को आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी के लिए जिला कृषि कार्यालय से संपर्क करना होगा।

योजना के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने आकांक्षी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

संबंधित कर्मियों को किसानों के बीच योजना का प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- अब मानसून की राह नहीं ताकेंगे समस्तीपुर के किसान, मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना से 7150 हेक्टेयर में होगी सिंचाई

यह भी पढ़ें- दरभंगा में 47 घंटे से अधिक समय तक चली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, आधा KM की दूरी तय करने में लगे 2 दिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।