Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोधगया से वाराणसी जा रही बस ट्रक से टकराई, आंध्र प्रदेश के 3 पर्यटकों की मौत; 22 घायल

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 08:25 AM (GMT+05:30)

    बोधगया से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस औरंगाबाद में खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में आंध्र प्रदेश के नेल्लौर के तीन पर्यटकों की मौत हो गई और 22 से अ ...और पढ़ें

    बिहार में सड़क हादसा (जागरण फोटो)

    बिहार में सड़क हादसा (जागरण फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। बोधगया से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस ने औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भवानी लाइन होटल के पास रविवार की रात 12.30 बजे खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। 

    टूरिस्ट बस पर सवार आंध्रप्रदेश के नेल्लौर के तीन पर्यटक की मौत हो गई। 22 से अधिक पर्यटक घायल हो गए। घायलों में 15 की स्थिति गंभीर है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी भेजा गया है। 

    22 का सदर अस्पताल में इलाज 

    मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आंध्रप्रदेश के नेल्लौर आतापुर आत्मपुर निवासी सोमा प्रसाद की 42 वर्षीय पत्नी सोमा पदमा, स्ट्रीट ओल्ड कालोनी निवासी 64 वर्षीय पशुपुलेटी वेंकटेश एवं कोटुरु संगम निवासी 61 वर्षीय चावादम हजरत थेटा की मौत हो गई। 

    WhatsApp Image 2026-06-08 at 8.38.57 AM

    नेल्लौर के प्रसाद रेड्डी, पद्मावती, नतेंद्र रेड्डी, टी राजलक्ष्मी, ज्ञवाटलपुडी, वी. राव मां,ज्ञवासत्लो, संगमा, आरबिनी वासुलु, संगमा, यश प्रसाद समेत 22 का इलाज सदर अस्पताल में किया गया है। 

    नेल्लौर से 15 दिनों के टूर पर निकले थे

    थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में तेज रफ्तार पर्यटक बस ने ट्रक में टक्कर मारी है जिस कारण यह दुर्घटना हुई है। अस्पताल में रहे सोमा प्रसाद ने बताया कि एक जून को आंध्रप्रदेश के नेल्लौर से उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी के रास्ते वैजनाथधाम, बोधगया होते हुए वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में यह दुर्घटना हुई है। नेल्लौर से 15 दिनों के टूर पर निकले थे।

    यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 2 घायल

    खबरें और भी