Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पति, भाभी और खौफनाक अंजाम... अवैध रिश्ते के विरोध में महिला की गला दबाकर हत्या

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 01:47 PM (IST)

    औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी संजू देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि पति लालू यादव का अपनी भाभी से अवैध संबंध था, जिसका प ...और पढ़ें

    अवैध रिश्ते के विरोध में महिला की गला दबाकर हत्या

    अवैध रिश्ते के विरोध में महिला की गला दबाकर हत्या

    संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद)। औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत चमनपुरा गांव में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। मृतका की पहचान 36 वर्षीय संजू देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

    सूचना मिलने पर गोह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    अवैध संबंध बना विवाद की जड़

    मृतका के चचेरे भाई अमोद कुमार ने बताया कि संजू देवी और उसके पति लालू यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

    उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव का अपनी ही भाभी से अवैध संबंध था, जिसका संजू देवी लगातार विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़े हुए थे।

    सुलह की कोशिश भी नाकाम

    परिजनों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर वे कई बार गांव आए और दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार शुक्रवार की रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने संजू देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।

    शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप

    परिजनों ने बताया कि संजू देवी की शादी वर्ष 2008 में लालू यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज और पैसों को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट की घटनाएं भी होती रहती थीं। संजू देवी ने पहले ही अपने मायके वालों को पति के अवैध संबंध और प्रताड़ना की जानकारी दी थी।

    खबरें और भी

    दहेज हत्या का केस दर्ज

     

    गोह थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतका के भाई प्रमोद कुमार द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

    फिलहाल गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है, जबकि आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।