Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aurangabad News: प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आठ सदस्यों ने लिया भाग

    By SHIV DEEP THAKUR Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 05:18 PM (GMT+05:30)

    Bihar News मदनपुर प्रखंड के 10 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख सोनी देवी एवं उपप्रमुख अस्मिता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। बीडीओ सह कार्यपा ...और पढ़ें

    प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
    प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

    HighLights

    1. 10 सदस्यों ने लाया है प्रस्ताव, आठ को होगी विशेष बैठक

      संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद)। मदनपुर प्रखंड के 10 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख सोनी देवी एवं उपप्रमुख अस्मिता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी कुमुद रंजन को शनिवार को इससे संबंधित आवेदन दिया है। प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ प्रवीण कुमार, वीरू कुमार, आशा देवी, निखत प्रवीण, आनंद शर्मा, मेतरी देवी, कांति देवी, धनु भुइयां, मो. शफीक आलम अंसारी, रिंकू देवी ने हस्ताक्षर कर प्रस्ताव लाया है।

    सदस्यों ने प्रमुख पर सही समय से बैठक नहीं बुलाने का आरोप लगाया है। कहा कि इसकी सूचना सदस्यों को नहीं दिया जाता है। पंचायत समिति के सदस्यों को प्रमुख द्वारा मान सम्मान नहीं दिया जाता है।

    पंचायत समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय को जिला परिषद की बैठक में सही ढंग से नहीं उठाया जाता है, जिस कारण बहुमत से लिए गए निर्णय का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। प्रमुख अपने शक्तियों का खुला दुरुपयोग करते हैं। कई पंचायत समिति क्षेत्र की 15वीं एवं षष्टम वित्त आयोग की राशि से क्रियान्वित होने वाले विकास की योजनाओं से वंचित रखा जाता है।

    सदस्यों के सलाह एवं सुझाव पर प्रमुख द्वारा विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है। प्रमुख द्वारा सदस्यों के भावनाओं को नजर अंदाज करते हुए हम लोगों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। उपप्रमुख के खिलाफ सदस्यों ने यही आरोप लगाया है। कहा गया है कि उपप्रमुख द्वारा शक्तियों का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है।

    पंचायत समिति की बैठक एवं कार्यों में उपप्रमुख द्वारा कोई रुचि नहीं लिया जाता है। उपप्रमुख द्वारा स्थाई समिति की बैठक नहीं कराया जाता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी कुमुद रंजन ने बताया कि प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। पंचायत समिति की विशेष बैठक आठ जनवरी को बुलाया गया है।

    खबरें और भी