विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में शहर के बाहर से निकलेगा नया रास्ता, नबीनगर में बाइपास की तैयारी तेज; देखें पूरा रूट

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:46 AM (IST)

नबीनगर, औरंगाबाद में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ...और पढ़ें

नबीनगर में होगा बाइपास का निर्माण। सांकेत‍िक तस्‍वीर

नबीनगर में होगा बाइपास का निर्माण। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. नबीनगर में जाम की समस्या से मिलेगी राहत।

  2. बाईपास प्रखंड कार्यालय से रेलवे स्टेशन तक बनेगा।

  3. विधायक चेतन आनंद की पहल पर प्रस्ताव तैयार।

संवाद सूत्र, नबीनगर (औरंगाबाद)। नबीनगर शहर में जाम की समस्या से परेशान लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। जल्‍द ही यहां नई व्‍यवस्‍था हो सकती है। 

शहर के बाहर से बाइपास सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके बनने से शहर को एक वैकल्पिक यातायात मार्ग मिलने की उम्मीद है।

विधायक चेतन आनंद की पहल पर तैयार प्रस्ताव के अनुसार, बाइपास नबीनगर प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर कुशा कैनाल, उत्तर कोयल नहर और बारा फाल होते हुए नबीनगर रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगा।

नबीनगर में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण मुख्य बाजार और प्रमुख सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।

बाइपास के निर्माण के बाद शहर के अंदर से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा। खासकर भारी वाहनों का दबाव कम होने से मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

इससे लोगों को जाम से राहत मिलने के साथ आवागमन भी सुगम होगा।

रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगा विकास का रास्ता

प्रस्तावित बाइपास को केवल जाम से निजात दिलाने वाली योजना के रूप में नहीं, बल्कि नबीनगर के भविष्य के विकास से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

प्रखंड कार्यालय से रेलवे स्टेशन तक बेहतर सड़क संपर्क बनने से परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिल सकती है। शहर के बाहरी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों के साथ नए विकास की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं।

नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, जैनेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, श्रीकांत कुमार एवं निरंजन तिवारी ने बाइपास निर्माण की पहल के लिए विधायक चेतन आनंद के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि नबीनगर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में शहर के बाहर वैकल्पिक मार्ग का निर्माण समय की जरूरत है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिलने और इसे धरातल पर उतारने की दिशा में पहल होने से नबीनगर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा।

यह भी पढ़ें- बारुण बाइपास के पुल पर डीएम ने क्यों दिया खास जोर? 3 महीने की डेडलाइन के पीछे है यह वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।