Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aurangabad News: देर आए दुरुस्त आए! छह माह से बंद था सोन पुल, अब जाकर किया जा रहा मरम्मत

    By UPENDRA KASHYAPEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 05:11 PM (GMT+05:30)

    औरंगाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर है। छह महीने से बंद दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल का निर्माण शुरू हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि पुल को दो माह में च ...और पढ़ें

    छह महीने से बंद दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल दो माह में चालू हो जाएगा (जागरण)
    छह महीने से बंद दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल दो माह में चालू हो जाएगा (जागरण)

    HighLights

    1. दो माह में चालू हो जाएगा पुल का दोनों लेन
    2. बीआरपीएनएल द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य

    संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। लगभग छह महीने से बंद दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल दो माह में चालू हो जाएगा। वर्तमान में पुल का एक लेन चालू है, जिस कारण सड़क दुर्घटना की आशंकाएं बनी रहती है और एक व्यक्ति की जान इसी कारण चली गई थी।

    एक ही लेन में दोनों तरफ से वाहन आते जाते हैं। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (बीआरपीएनएल) द्वारा मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि दो माह में काम पूरा कर दिया जाएगा।

    इस बात की पुष्टि निर्माण कार्य से जुड़े कनीय अभियंता बबलू कुमार ने की। बताया कि निगम द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। करीब दो माह में पुल की दोनों लाइन चालू कर दी जाएगी। यातायात की स्थिति सामान्य हो जाएगी।

    जब दाईं लेन में फंस गया था बच्चा

    मालूम हो कि छह जून 2023 को 12 वर्ष का एक बच्चा दाउदनगर नासरीगंज सोन पुल के दाएं लेन के अंतिम पाया में फंस गया था, जिसकी जान बचाने के लिए पुल के आरई वाल को काटा गया था। नतीजा पुल का यह लेन आवागमन लायक नहीं रह गया था।

    खबरें और भी

    हालांकि बच्चे की जान तो नहीं बचाई जा सकी, लेकिन पुल क्षतिग्रस्त हो गया। कोई और दुर्घटना न हो जाए इसलिए पुल के इस लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। दैनिक जागरण ने इस मुद्दे को कई बार उठाया था। अब जब निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है तो उम्मीद की जा रही है कि दो माह में पुल पर आवागमन सामान्य हो जाएगा।

    हिस्से का करना है नए सिरे से निर्माण

    बीआरपीएनएल के कनीय अभियंता बबलू कुमार ने बताया कि पुल का दोनों लेन चालू करने के लिए 10 मीटर लंबा और 10.25 मीटर चौड़ा हिस्सा तोड़कर नए सिरे से निर्माण किया जाना है। बताया कि इस हिस्से को पूरी तरह नीचे से ऊपर तक तोड़कर बनाना है।