विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजन बोले- हत्या कर फेंका

Published: Wed, 15 Apr 2026 04:17 PM (GMT+05:30)

औरंगाबाद के नवीनगर में रेलवे ट्रैक पर एक युवक अजीत कुमार का शव मिला है। स्वजनों ने हत्या की आशंका ...और पढ़ें

औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजन बोले- हत्या कर फेंका

औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजन बोले- हत्या कर फेंका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। नवीनगर थाना क्षेत्र के केवल्हा फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बेलवां गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम करा कर शव को स्वजन को सौंप दी।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना आरपीएफ टीम द्वारा दी गई थी। मृतक के छोटे भाई अमित ने बताया कि अजीत घर से बैरिया गांव स्थित अपने दूसरे मकान पर जाने के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा।

उन्होंने कहा कि काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। स्वजनों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब अजीत जिंदा था। यदि उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

स्वजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

हत्या की आशंका जता रहे स्वजन

स्वजन हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस का मानना है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

बताया जाता है कि अजीत कुमार बाहर रहकर मजदूरी करता था और होली के अवसर पर ही घर आया था। वह पांच भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था और अभी अविवाहित था। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।