Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छह महीने पहले दुल्हन की गाड़ी गिरी; अब भी नहीं चेता प्रशासन, ढहने की कगार पर औरंगाबाद का चपरी पुल

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 02:36 PM (IST)

    औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड में अदरी नदी पर स्थित पुराना चपरी पुल जर्जर हालत में है, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। दुल्हन की गाड़ी गिरने और स्थानीय ...और पढ़ें

    चपरी पुल से आवागमन खतरनाक। जागरण

    चपरी पुल से आवागमन खतरनाक। जागरण

    HighLights

    1. पुल जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।

    2. छह माह पहले दुल्हन की गाड़ी गिरी थी।

    3. स्थानीय लोगों ने पुल की मरम्मत की मांग की।

    संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद)। प्रखंड क्षेत्र की अदरी नदी पर बेल रोड स्थित चपरी पुल इन दिनों गंभीर खतरे का संकेत दे रहा है।

    वर्षों पुराना यह पुल अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है, किसी भी वक्त बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है। यह पुल चपरी, बराही बेल, बगैया, पोखराहा, फेसर, रफीगंज और पौथु सीमा समेत कई पंचायतों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।

    रखरखाव के अभाव में ब‍िगड़ रही सेहत 

    रोजाना सैकड़ों लोगों के साथ-साथ भारी वाहनों का आवागमन इसी पुल से होता है, लेकिन रखरखाव के अभाव में इसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।

    बरसात के दिनों में स्थिति और भयावह हो जाती है। पुल पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। इसके बावजूद भारी वाहनों का दबाव लगातार बना रहता है, जो कभी भी इस पुल के ढहने का कारण बन सकता है।

    स्थानीय लोगों पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, अनिल कुमार, सुनील यादव और अंकज सैनी सहित कई ग्रामीणों ने पुल की जल्द मरम्मत की मांग की है।

    दोनों ओर रेलिंग नहीं रहने से खतरनाक है पुल

    उनका कहना है कि यह पुल क्षेत्र की लाइफलाइन है और इसकी अनदेखी गंभीर परिणाम ला सकती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पुल के दोनों ओर रेलिंग भी नहीं है।

    करीब छह महीने पहले एक दुल्हन की गाड़ी पुल से नीचे अदरी नदी में गिर गई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    पुल पर बने गड्ढों और कमजोर संरचना के कारण लोगों को रोजाना खतरे के बीच सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि न जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासन, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    खबरें और भी

    अगर समय रहते पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं किया गया, तो इसके ढहने से न केवल आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा, बल्कि एक बड़ा हादसा भी हो सकता है।