विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश से आया मशीन का विशाल हिस्सा, औरंगाबाद में पुल के नीचे से निकालने में रेलवे को करने पड़े खास इंतजाम

Published: Sun, 20 Sep 2026 12:25 PM (IST)

औरंगाबाद के बारुण रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से एक विशाल ओवर डायमेंशन कंसाइनमेंट (ओडीसी) को विशेष तकनीकी व्यवस्था के साथ सुरक्षित निकाला गया।

बारुण आरओबी के नीचे से ले जाई जा रही मशीन। जागरण

बारुण आरओबी के नीचे से ले जाई जा रही मशीन। जागरण

HighLights

  1. विशाल ओडीसी को बारुण रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से गुजारा गया।

  2. विशेष तकनीकी व्यवस्था से बिजली आपूर्ति बंद कर तार हटाए गए।

  3. सोननगर-जपला रेल लाइन पर तीन घंटे तक परिचालन प्रभावित रहा।

संवाद सूत्र, बारुण (औरंगाबाद)। बारुण रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से शुक्रवार को विशाल ओवर डायमेंशन कंसाइनमेंट (ओडीसी) को विशेष तकनीकी व्यवस्था के बीच सुरक्षित तरीके से गुजारा गया।

इसमें बड़ी मशीन का एक हिस्सा था, जिसकी ऊंचाई और आकार अधिक होने के कारण रास्ते में विशेष इंतजाम करने पड़े।

जानकारी के अनुसार मशीन का यह हिस्सा विदेश से समुद्री मार्ग से ओडिशा पहुंचा था। वहां से इसे सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।

ओडिशा से सड़क मार्ग से यूपी ले जाई जा रही थी मशीन 

बारुण रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से कंसाइनमेंट निकालने के लिए पहले पूरी व्‍यवस्‍था की गई। रेलवे की बिजली आपूर्ति बंद कर तारों को हटाया गया।

रास्ते में आने वाले कुछ पुलों के हिस्सों को भी अस्थायी रूप से हटाए जाने की जानकारी मिली है। तकनीकी टीम और संबंधित कर्मियों की निगरानी में कंसाइनमेंट को सुरक्षित तरीके से आगे ले जाया गया।

तीन घंटे प्रभावित रहा रेल परिचालन

सोननगर जंक्शन के प्रबंधक संजय पासवान ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण करीब तीन घंटे तक सोननगर-जपला बीडी रेल लाइन प्रभावित रही।

कंसाइनमेंट को पार कराने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई और रेल परिचालन सामान्य हो गया।

बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण

विशाल मशीन पार्ट को देखने के लिए बारुण रेलवे ओवरब्रिज के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। रेलवे की बिजली तार हटाकर इतने बड़े मशीन पार्ट को पुल के नीचे से गुजारने का नजारा लोगों के लिए कौतूहल का विषय रहा।

सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारी और कर्मी मौके पर मौजूद रहे। कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतना बड़ा ओवर डायमेंशन कंसाइनमेंट गुजरते देखा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।